Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 18, 2026

भारत में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में कमी दर्ज, एक बार फिर से मौत

भारत में कोरोना के संक्रमण को लेकर उतार चढ़ाव का दौर जारी है। एक बार फिर से नए संक्रमितों की संख्या में कमी दर्ज की गई। वहीं, उत्तराखंड में कोरोना का नया संक्रमित नहीं मिला। गुरुवार 14 सितंबर की सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 57 नए संक्रमित मिले। इस दौरान एक मौत दर्ज की गई। ऐसे में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 532029 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 63 मरीज कोरोना से स्वस्थ हुए। ऐसे में स्वस्थ होने वालों का कुल आंकड़ा 44465415 हो गया है। वहीं, एक्टिव केस की संख्या अब देश में 531 है। बुधवार को देशभर में 169 लोगों को कोरोनारोधी टीके लगाए गए। अब तक कुल 220,67,69,470 वैक्सीनेशन हो चुका है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

सात दिन के आंकड़े
देश में बुधवार 13 सितंबर को कोरोना के 97 नए संक्रमित और एक मौत, मंगलवार 12 सितंबर को कोरोना के 40 नए संक्रमित और शून्य मौत, सोमवार 11 सितंबर को कोरोना के 70 नए संक्रमित और शून्य मौत, रविवार 10 सितंबर को कोरोना के 68 नए संक्रमित और दो मौत, शनिवार नौ सितंबर को कोरोना के 59 नए संक्रमित और एक मौत, शुक्रवार आठ सितंबर को कोरोना के 46 नए संक्रमित और शून्य मौत, गुरुवार सात सितंबर को कोरोना के 71 नए संक्रमित और शून्य मौत दर्ज की गई थी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड में नहीं मिला नया संक्रमित
उत्तराखंड में बुधवार 13 सितंबर को कोरोना का नया संक्रमित नहीं मिला। इससे पहले मंगलवार 12 सितंबर को एक नया संक्रमित मिला था। कोरोना की पहली लहर से लेकर अब तक प्रदेश में कुल 7768 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। सात मई 2021 को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई 2021 को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई। तीसरी लहर में एक फरवरी 2022 को सर्वाधिक 18 लोगों की मौत दर्ज की गई।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब (subscribe) कर सकते हैं।