Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

June 28, 2026

भारत ऑस्ट्रेलिया वन डे श्रृंखला का का प्रसारण 11 भाषाओं में करेगा जियो सिनेमा

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप से पहले 22 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला का जिओ सिनेमा अंग्रेजी और हिंदी सहित 11 भाषाओं में प्रसारण करेगा। भारत में होने वाले अंतरराष्ट्रीय और घरेलू मैचों के मीडिया अधिकार हासिल करने वाले वायाकॉम18 ने बुधवार को यह घोषणा की। भारत में होने वाले अंतरराष्ट्रीय और घरेलू मैचों के मीडिया अधिकार हासिल करने वाले वायाकॉम 18 ने इसकी घोषणा की है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

मैचों का प्रसारण अंग्रेजी, हिंदी, मराठी, गुजराती, बंगाली, भोजपुरी, पंजाबी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में किया जाएगा। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे 22 सितंबर को मोहाली में खेला जाएगा। दूसरा मैच 24 सितंबर को इंदौर तथा तीसरा और अंतिम मैच 27 सितंबर को राजकोट में होगा। वनडे विश्वकप पांच अक्टूबर से शुरू होगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

वायाकॉम 18 ने इस श्रृंखला के लिए अपने विशेषज्ञ पैनल की भी घोषणा की है। पैनल में सुरेश रैना, केदार जाधव, आकाश चोपड़ा, निखिल चोपड़ा, अमित मिश्रा, अनिरुद्ध श्रीकांत, अभिनव मुकुंद, हनुमा विहारी, वेंकटपति राजू, सरनदीप सिंह, रीतिंदर सिंह सोढ़ी, राहुल शर्मा, वीआरवी सिंह, किरण मोरे, शेल्डन जैक्सन, भार्गव भट्ट, जतिन परांजपे, श्रीवत्स गोस्वामी, वीए जगदीश आदि शामिल हैं।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।