Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 10, 2026

बगैर चीड़फाड़ के पेट का आपरेशन कर पथरी निकालना, जानिए विधि

हम आपको ऐसा खेल बताएंगे जिसमें बगैर चीड़फाड़ के किसी व्यक्ति के पेट का आपरेशन किया जाएगा। फिर उक्त व्यक्ति के पेट से पथरी भी निकाली जाएगी। बाद में जब साफ करेंगे को पेट पर घाव का एक निशान नहीं मिलेगा।
आवश्यक सामग्री व विधि
इसके लिए फैरिस क्लोराइड, सोडटियम सल्फोसाइनाइड, रूई, किसी भी धातु की पत्ती, चावल के कण के बराबर छोटे-छोटे पत्थर। इसके लिए हम रूंई के फाहे पर छोटे-छोटे पत्थर छिपा लेंगे। दूसरे फाहे पर फैरिक क्लोलाइड लगा लेते हैं। फिर हम प्रयोग करते हैं।
सबसे पहले किसी व्यक्ति को आपरेशन टेबल पर लिटा देते हैं। अब उस व्यक्ति के पेट की त्वचा को साफ करने के बहाने फैरिक क्लोराइड से भीगी रूई से पेट पोंछ लेते हैं। इसके बाद जिस रूई पर पत्थर छिपे होते हैं, उस फाहे को सोडियल सल्फोसाइनाइड से भिगोकर हाथ में छिपा लेते हैं। उसी हाथ पर धातु की पत्ती लेकर पेट को चीरने का ढोंग करते हैं।


इस दौरान रूईं को पेट पर निचोड़ते हैं। साथ ही रूई में छिपे पत्थरों को भी पेट के आसपास गिराते रहते हैं। इस दौरान ऐसा लगता है कि पेट खून से रंग गया है। पेट को साफ करने के बहाने पत्थरों को गिराते हैं और उसके टुकड़ों को एकत्र कर दर्शकों को दिखाते हैं। फिर पेट को साफ कर लेते हैं। पेट पर एक भी घाव नजर नहीं आता।
ये है वैज्ञानिक तथ्य
पेट पर रूई से लगाए गए फैरिक क्लोराइड से जब सोडियम सल्फोसाइनाइड की प्रतिक्रिया होती है तो खून जैसा लाल रंग उत्पन्न होता है। बाद में रूई में छिपे पत्थरों को गिराते हैं तो पेट से पथरी निकलने का भ्रम होता है। यह हाथ की सफाई का खेल है। इसका अभ्यास जरूरी है।
ये बरतें सावधानी
पत्थर के टुकड़े बहुत छोटे होने चाहिए। यह किसी को पहले नजर नहीं आने चाहिए। रुई को हाथ में अच्छी तरह से छिपा लें। पत्ती किसी भी धातु की हो सकती है, लेकिन उसमें धार न हो। इस प्रयोग के बाद हाथों को तुरंत साबुन से साफ कर लें।