Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 18, 2026

एक्सीडेंट में चकनाचूर हुई बॉलीवुड अभिनेत्री रंभा की कार, बेटी अस्पताल में भर्ती

बॉलीवुड एक्ट्रेस रंभा की कार का बुरी तरह एक्सीडेंट हो गया है। दुर्घटना के समय उनके साथ कार में बच्चे भी मौजूद थे। राहत की बात ये है कि किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है। हालांकि उनकी बेटी साशा को अस्पताल में एडमिट कराया गया है। ये कार एक्सीडेंट कनाडा में हुआ। इसकी जानकारी खुद उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते हुए दी।एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर फैन्स से उनकी बेटी के लिए दुआएं मांगने को कहा है। रंभा को घरवाली बाहरवाली, जुड़वा, बंधन, क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता जैसी फिल्मों में देखा गया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

रंभा हिंदी के साथ-साथ तेलुगू, तमिल, कन्नड़, मलयालम, बंगाली, भोजपुरी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। एक्ट्रेस ने खुद इस दुखद खबर को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। उन्होंने एक्सीडेंट की कुछ तस्वीरें भी शेयर की। रंभा ने हॉस्पिटल में एडमिट अपनी बेटी साशा की भी फोटो शेयर की है। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि कार पूरी तरह से चकनाचूर हो चुकी है। जिससे अंदाजा लगया जा सकता है कि एक्सीडेंट कितना भयंकर था। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा है कि- स्कूल से बच्चों को पिक करने के बाद हमारी कार को दूसरी कार ने चौराहे पर टक्कर मार दी। बच्चों के साथ मैं और नैनी। हम सभी सुरक्षित हैं। मामूली चोटें आई हैं। मेरी नन्ही साशा अभी भी हॉस्पिटल में है। प्लीज हमारे लिए प्रार्थना करें। आपकी प्रार्थना बहुत मायने रखती है। #pray #celebrity #accident. रंभा की इस पोस्ट पर आम लोग से लेकर सेलेब्स तक कमेंट कर उनकी बेटी के लिए दुआ मांग रहे हैं। बता दें, रंभा का असली नाम विजयलक्ष्मी है, जो दो दशक में 100 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

कनाडा में परिवार के साथ रहती हैं एक्ट्रेस
साल 2010 में रंभा ने बिजनेसमैन इंद्र कुमार पद्मनाथन से शादी कर हर किसी को हैरान कर दिया था। शादी के बाद रंभा ने बॉलीवुड को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया और पति के साथ कनाडा में शिफ्ट हो गई। आज रंभा तीन बच्चों की मां हैं। उनकी दो बेटियां और एक बेटा है। साल 2011 में वह पहली बार मां बनीं थी। दूसरी बार साल 2015 में और तीसरी बार 2018 में मां बनीं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

फिल्म जल्लाद से किया था डेब्यू
साल 1995 में मिथुन चक्रवर्ती की फिल्म जल्लाद से एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में कदम रखा था। उन दिनों रंभा महज 19 साल की थी। इस फिल्म में उन्होंने मिथुन चक्रवर्ती की गर्लफ्रेंड ‘कोयल’ का किरदार निभाया था। उनकी हिंदी पहली फिल्म ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। इसके बाद उन्होंने ‘जुड़वा’, ‘घरवाली बाहरवाली’ ‘क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता’ जैसी हिंदी फिल्मों में काम किया है। फिल्मी करियर में रंभा ने हिंदी समेत तमिल, तेलुगू, मलयालम, भोजपूरी और कन्नड़ भाषाओं की 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था। हालांकि बॉलीवुड में रंभा का फिल्मी सफर ज्यादा लंबा रहा। खूबसूरत और टैलेंटेड होने के बावजूद रंभा हिन्दी फिल्मों में ज्यादा सफर नहीं रही।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

You may have missed