Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 16, 2026

ग्राफिक एरा में गूंजी पंडित अश्वनी शंकर की शहनाई

भारतीय शास्त्रीय संगीत की मधुर स्वर लहरियों से ग्राफिक एरा का परिसर सराबोर हो गया। ग्राफिक एरा और स्पिक मैके के संयुक्त आयोजन में बनारस घराने के प्रख्यात शहनाई वादक पंडित अश्वनी शंकर ने अपनी शहनाई की सुरमयी प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

देहरादून स्थित ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के सिल्वर जुबली कन्वेंशन सेंटर में आयोजित शहनाई रेसिटल में पंडित अश्वनी शंकर ने अपनी भावपूर्ण प्रस्तुति से भारतीय शास्त्रीय संगीत की समृद्ध परंपरा को जीवंत कर दिया। शहनाई की मधुर तान और शास्त्रीय रागों की गहराई ने पूरे वातावरण को संगीत की सुरमयी अनुभूति से भर दिया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस विशेष प्रस्तुति में तबले पर आनंद शंकर ने पंडित अश्वनी शंकर का साथ दिया। वहीं योगेश शंकर ने सहायक शहनाई और कांता प्रसाद ने सुर शहनाई पर अपनी कला का प्रदर्शन किया।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

You may have missed