Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

उत्तराखंड में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय का चार दिवसीय दौरा कल से

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय कल शुक्रवार यानि कि 14 अक्टूबर को अपने चार दिवसीय प्रवास पर उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि 14 अक्टूबर को हल्द्वानी से शुरू अपने प्रवास के दौरानविजय वर्गीय बूथ व मंडल स्तर की बैठकों में भाग लेने के साथ साथ मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, सांसद , विधायक समेत वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

15 अक्टूबर को बूथ स्तर व मंडल स्तर की बैठक में प्रतिभाग करेंगे। दोपहर मे प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करेंगे और रात्रि प्रवास के लिए वह हरिद्वार पहुंचेंगे। 16 अक्टूबर को देहरादून में प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश महामंत्री संगठन के साथ सांगठनिक विषयों पर विस्तार से चर्चा कर पार्टी के मीडिया व सोशल मीडिया पदाधिकारियों से भी संवाद करेंगे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री से साथ मुलाकात के बाद श्री विजयवर्गीय रात्रि प्रवास से पहले पार्टी कार्यकर्ता के घर भोजन करेंगे। अपने दौरे के अंतिम दिन 17 अक्टूबर को वह मेयर, जिला पंचायत अध्यक्षों, ब्लॉक प्रमुख, सहकारी समिति व अन्य जन प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। इसी दिन दोपहर में पत्रकार वार्ता व सांसदों से मुलाकात के बाद रात्रि मे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *