Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

May 11, 2026

लालू यादव ने अध्यक्ष के लिए दाखिल किया नामांकन, बोले-नीतीश को भेजेंगे दिल्ली, तेजस्वी संभालेंगे बिहार

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के संस्थापक और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने आज पार्टी अध्यक्ष चुनाव के लिए नामांकन पर्चा भरा। नामांकन भरने के बाद उन्होंने बीजीपी के खिलाफ हुंकार भरी। कहा कि बीजेपी को उखाड़ फेंकना है। सभी विपक्षी दलों को साथ लाना है। उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं कि तेजस्वी यादव बिहार को संभालें और नीतीश को दिल्ली भेजेंगे। सोनिया गांधी से हुई मुलाकात पर लालू यादव ने कहा कि हम सोनिया गांधी से मिलने गए थे, फोटो खिंचवाने नहीं। उनसे अच्छी बातचीत हुई। उनके संगठन के चुनाव होने के बाद फिर उनसे मिलेंगे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

बता दें कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव ने हाल ही में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। बाद में नीतीश और लालू ने कहा था कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा का एकजुटता से मुकाबला करने के लिए व्यापक सहमति है, लेकिन कांग्रेस का नया अध्यक्ष चुने जाने के बाद ही एक ठोस योजना तैयार की जाएगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

जनता दल (यूनाइटेड) के वरिष्ठ नेता और राजद सुप्रीमो की सोनिया से मुलाकात को 2024 के आम चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का मुकाबला करने के लिए विपक्षी दलों को एकजुट करने के प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है। अगस्त में बिहार में भाजपा से नाता तोड़ने तथा राज्य में नयी सरकार बनाने के लिए राजद और कांग्रेस से हाथ मिलाने के बाद से कुमार की सोनिया गांधी से यह पहली मुलाकात थी।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *