तदर्थ बोनस का शासनादेश एक-दो दिन में होगा जारी, 63 प्रतिशत डीए पर भी जल्द होगी कार्रवाई

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष अरुण पांडेय आज मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु से मुलाकात कर प्रदेश के राज्य कर्मचारियों को केंद्र सरकार के समान महंगाई भत्ता (DA) तथा दीपावली से पूर्व तदर्थ बोनस दिए जाने के संबंध में वार्ता की। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
मुलाकात के दौरान अरुण पांडेय ने अवगत कराया कि भारत सरकार द्वारा केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते की दर में वृद्धि करते हुए 1 जुलाई 2026 से इसे 60 प्रतिशत से बढ़ाकर 63 प्रतिशत किए जाने का निर्णय लिया गया है। इसी क्रम में उत्तराखंड के राज्य कर्मचारियों को भी 63 प्रतिशत महंगाई भत्ता अनुमन्य किए जाने की मांग रखी गई। साथ ही गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी राज्य कर्मचारियों को दीपावली से पूर्व तदर्थ बोनस दिए जाने का अनुरोध किया गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
इस पर मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु ने आश्वस्त किया कि तदर्थ बोनस का शासनादेश एक-दो दिन के भीतर जारी कर दिया जाएगा। वहीं 63 प्रतिशत महंगाई भत्ते से संबंधित पत्रावली भी शीघ्र प्रस्तुत कराने के लिए वित्त विभाग को निर्देशित किया गया है। इसके उपरांत प्रदेश अध्यक्ष अरुण पांडेय ने वित्त सचिव श्री दिलीप जावलकर से भी मुलाकात की। इस दौरान राज्य कर्मचारियों के लंबित वाहन भत्ते की पत्रावली के संबंध में चर्चा की गई। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
वित्त सचिव ने आश्वस्त किया कि वाहन भत्ते से संबंधित फाइल पर भी जल्द कार्रवाई करते हुए उसे क्लियर किया जाएगा। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने शासन स्तर पर हुई इन वार्ताओं को कर्मचारियों की लंबित मांगों के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण बताते हुए उम्मीद जताई कि दीपावली से पूर्व बोनस का शासनादेश जारी होने के साथ ही महंगाई भत्ते एवं वाहन भत्ते के प्रकरणों पर भी शीघ्र निर्णय लिया जाएगा।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।






