Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

November 3, 2026

ग्राफिक एरा में गणित इंजीनियरिंग पर सम्मेलन शुरू, देश-विदेश के वैज्ञानिक कर रहे मंथन

देहरादून स्थित ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में देश-विदेश के वैज्ञानिक गणितीय मॉडलिंग, आधुनिक तकनीकों में गणित की भूमिका और प्रबंधन की वैज्ञानिक पद्धतियों पर मंथन कर रहे हैं। इसके लिए दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन शुरू हो गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस आईसीएमईएमएस-2026 के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि कुलपति डॉ. तबस्सुम नक़वी ने कहा कि गणित, इंजीनियरिंग और प्रबंधन विज्ञान आधुनिक तकनीक और नवाचार की आधारशिला हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा साइंस और वैज्ञानिक अनुसंधान के क्षेत्र में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि ऐसे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन शोधकर्ताओं को अपने विचार साझा करने, नए शोध की संभावनाएं तलाशने और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने का अवसर प्रदान करते हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में जापान, ग्रीस, तुर्की सहित भारत के विभिन्न राज्यों के विशेषज्ञ और शोधकर्ता ऑनलाइन माध्यम से जुड़ेंगे। सम्मेलन में सॉफ्टवेयर की विश्वसनीयता का गणितीय आकलन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डीप लर्निंग से सॉफ्टवेयर की कार्यक्षमता का अनुमान, जटिल प्रणालियों की सुरक्षा तथा सर्कुलर इकोनॉमी और टिकाऊ सप्लाई चेन मैनेजमेंट जैसे विषयों पर विचार-विमर्श और शोध पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन यूनिवर्सिटी के मैथमेटिक्स डिपार्मेंट ने किया। कार्यक्रम में कुलसचिव डॉ ज्योति छाबड़ा, मैथमेटिक्स डिपार्मेंट की हेड डॉ रॉबिन, डॉ अक्षय कुमार, डॉ सुनिल कुमार, डॉ अनूप नेगी, डॉ शिवानी सुन्द्रियाल, डॉ चंदन सिंह शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं शामिल हुए।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।