Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 18, 2026

उत्तराखंड पुलिस के हेड कांस्टेबल और कांस्टेबलों के वर्दी भत्ते में बढ़ोत्तरी

उत्तराखंड पुलिस के कांस्टेबल और हेड कांस्टेबलों के लिए अच्छी खबर है। शासन ने उनके सालाना वर्दी भत्ते में बढ़ोत्तरी कर दी है। इस संबंध में अपर सचिव उत्तराखंड अतर सिंह की ओर से शासनादेश जारी कर दिए गए हैं।

उत्तराखंड पुलिस के कांस्टेबल और हेड कांस्टेबलों के लिए अच्छी खबर है। शासन ने उनके सालाना वर्दी भत्ते में बढ़ोत्तरी कर दी है। इस संबंध में अपर सचिव उत्तराखंड अतर सिंह की ओर से शासनादेश जारी कर दिए गए हैं। बढ़ती महंगाई में पुलिस कर्मियों को ये हल्की सी राहत मिली है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

शासनादेश में कहा गया है कि उत्तराखंड पुलिस में नियुक्त हेट कांस्टेबल, कांस्टेबल, समतुल्य पदधारकों को (अभिसूचना, बीसीसीआइडी, एसटीएफ एवं सतर्कता अनुष्ठान को छोड़कर) एवं समस्त चतुर्थ श्रेणी कर्मियों के वर्दी वस्तुओं के स्थान पर प्रतिवर्ष वर्दी भत्ते की दर को बढ़ा दिया गया है। इसके तहत अब हेट कांस्टेबल कांस्टेबल, समतुल्य पद वाले कर्मियों को 2250 रुपये से बढ़ाकर 3300 रुपये वर्दी भत्ता मिलेगा। इसी तरह पुलिस बल के समस्त चतुर्थ श्रेणी कर्मियों को 2500 के स्थान पर अब 2200 रुपये वर्दी भत्ता दिया जाएगा। देखें आदेश-

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

You may have missed