Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 12, 2026

उत्तराखंड में तेजी से बढ़ रहे हैं कोरोना के नए संक्रमित, तीसरे दिन भी नही हुई कोई मौत, एक्टिव मरीज एक हजार के पार

यदि किसी ने टीका नहीं लगाया तो वह इसमें देरी ना करे। एक बार फिर से कोरोना के नए संक्रमितों में बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है।

उत्तराखंड में एक बार फिर से कोरोना का हमला बढ़ता जा रहा है। ऐसे में हर व्यक्ति को खुद की सुरक्षा पर ध्यान देना होगा। साथ ही यदि किसी ने टीका नहीं लगाया तो वह इसमें देरी ना करे। एक बार फिर से कोरोना के नए संक्रमितों में बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। शनिवार 23 जुलाई की शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 260 नए संक्रमित मिले। एक दिन पहले शुक्रवार 22 जुलाई को 201 नए संक्रमित मिले थे। राहत की बात ये है कि तीसरे दिन भी किसी मरीज की कोरोना से मौत नहीं हुई। उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो शनिवार को 667 केंद्रों में 28376 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड की पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें, (खबर आगे भी जारी है)-2022.07.23 Health Bulletin

कोरोना से अब तक 7706 मौत
उत्तराखंड में एक जनवरी 2022 से लेकर अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 95808 हो गई है। इनमें से 91075 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 103 मरीज स्वस्थ हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या 894 से बढ़कर 1040 हो गई है। कोरोना की पहली लहर से लेकर अब तक प्रदेश में कुल 7706 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वहीं, एक जनवरी 2022 से अब तक 286 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है। इस अवधि में मौत की दर 0.30 फीसद है। इस अवधि में रिकवरी दर 95.06 फीसद है। सात मई 2021 को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई 2021 को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई। तीसरी लहर में एक फरवरी 2022 को सर्वाधिक 18 लोगों की मौत दर्ज की गई।