इस साल की 10 टॉप फिल्मों की आइएमडीबी ने जारी की लिस्ट, पहले और दूसरे पायदान पर साउथ का जलवा
आइएनडीबी ने इस साल की अब तक की मोस्ट पॉपुलर इंडियन फिल्म्स की अपनी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 1 जनवरी, 2022 और 5 जुलाई, 2022 के बीच रिलीज हुई फिल्में शामिल हैं।
आइएनडीबी ने इस साल की अब तक की मोस्ट पॉपुलर इंडियन फिल्म्स की अपनी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 1 जनवरी, 2022 और 5 जुलाई, 2022 के बीच रिलीज हुई फिल्में शामिल हैं। इसमें वे फिल्में शामिल हैं जिन्हें IMDB पर 7 या उससे ज्यादा रेटिंग्स मिली है। इन टाइटल्स ने IMDBPro डेटा के आधार पर फोर वीक पोस्ट रिलीज विंडो के भीतर भारत में सबसे ज्यादा IMDB पेज व्यू जनरेट किया है। इस लिस्ट में साउथ की फिल्म विक्रम पहले नंबर पर रही। दूसरा नंबर केजीएफ चैप्टर 2 ने हासिल किया।विवेक अग्निहोत्री की ‘द कश्मीर फाइल्स’ ZEE5 पर रिलीड हुई और यह फिल्म तीसरे नंबर पर रही। इसे 8.3 की रेटिंग मिली है। इस लिस्ट में एसएस राजामौली की मैग्नम ओपस ‘आरआरआर’ को समीक्षकों और प्रशंसकों से समान रूप से प्यार मिला और फिल्म अपनी रिलीज को लेकर सुर्खियों में रही। यह स्वतंत्रता सेनानियों अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम से प्रेरित एक फिक्शनल स्टोरी है, जिसमें राम चरण और जूनियर एनटीआर ने लीड रोल निभाया हैं। फिल्म की IMDB रेटिंग 8.0 है। इसमें अगला नाम नागराज मंजुले द्वारा निर्देशित अमिताभ बच्चन अभिनीत ‘झुंड’ का है। जो एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है और ZEE5 पर स्ट्रीम हो रही है। फिल्म की IMDB रेटिंग 7.4 है।
IMDB रेटिंग में टॉप 10 इंडियन फिल्में
1. विक्रम: डिज्नी प्लस हॉटस्टार (8.6)
2. केजीएफ चैप्टर 2: अमेज़न प्राइम वीडियो (8.5)
3. कश्मीर फ़ाइल्स: ZEE5 (8.3)
4. हृदयम: डिज्नी प्लस हॉटस्टार (8.1)
5. RRR: ZEE5 और नेटफ्लिक्स (8.0)
6. ए थर्सडे: डिज्नी प्लस हॉटस्टार (7.8)
7. झुंड: ZEE5 (7.4)
8. रनवे 34: अमेज़न प्राइम वीडियो (7.2)
9. गंगूबाई काठियावाड़ी: नेटफ्लिक्स (7.0)
10. सम्राट पृथ्वीराज: अमेज़न प्राइम वीडियो (7.0)

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।






