खाई में गिरने के बाद अलकनंदा नदी में समाई कार, दो शव बरामद, एक लापता
चमोली जिले में हनुमान चट्टी के पास एक कार खाई से लुढ़कर अलकनंदा नदी में समा गई। कार में तीन सवार थे। इनमें दो के शव बरामद कर लिए गए हैं। एक की तलाश जारी है।
चमोली जिले में हनुमान चट्टी के पास एक कार खाई से लुढ़कर अलकनंदा नदी में समा गई। कार में तीन सवार थे। इनमें दो के शव बरामद कर लिए गए हैं। एक की तलाश जारी है। घटना सोमवार की देर रात की बताई जा रही है। सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है।बताया जा रहा है कि एक सफेद रंग की फाक्सवैगन कार हनुमान चट्टी से बदरीनाथ की तरफ करीब तीन किलोमीटर पहले खाई से नीचे अलकनंदा नदी में गिर गई। इस कार में बदरीनाथ में कार्यरत महिला कांस्टेबल प्रेमलता और उसके परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।






