Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 11, 2026

देखें वीडियोः खाना खाते हुए डाइनिंग टेबल के साथ सड़क पर नजर आए चार लोग, पेट्रोल पंप पर जाकर रुके

एक अनोखी डाइनिंग टेबल। इसमें खाना खाते खाते चार लोग सैर के लिए सड़क पर निकल गए। अब सोशल मीडिया में इसका वीडियो वायरल होने लगा।

एक अनोखी डाइनिंग टेबल। इसमें खाना खाते खाते चार लोग सैर के लिए सड़क पर निकल गए। अब सोशल मीडिया में इसका वीडियो वायरल होने लगा। हर कोई देखने वाला हैरान है कि क्या ऐसा संभव है। उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने अपने ट्विटर में इसका वीडियो शेयर किया है। इसे देखने वाले हाथोंहाथ पसंद भी कर रहे हैं। उद्योगपति आनंद महिंद्रा की ट्विटर प्रोफाइल अजीबोगरीब और नई चीजों की एक खान के समान है। महिंद्रा अपने 9.4 मिलियन फॉलोअर्स को अक्सर सोशल मीडिया पर नए पोस्ट से हैरान करते रहते हैं। इस बार, महिंद्रा समूह के अध्यक्ष ने एक अद्भुत वीडियो शेयर किया है।
ट्विटर पर शेयर किए गए वीडियो में चार लोग एक डाइनिंग टेबल के चारों तरफ कुर्सी पर बैठे हैं। टेबल पर खाने की सामग्री रखी हुई है। ये चारों डाइनिंग टेबल के साथ सड़क पर नजर आते हैं। टेबल के नीचे पहिये लगे हैं और उनकी टेबल एक पेट्रोल पंप पर ही रुकती है। इसके बाद एक शख्स को इस अनोखे वाहन पर ईंधन डालते हुए देखा जा सकता है। महिंद्रा ने इसमें दिलचस्प कैप्शन में लिखा- मुझे लगता है कि यह ई-मोबिलिटी है। जहां ‘ई’ का मतलब खाने के लिए है।

इस वीडियो को 2.4 मिलियन से ज्यादा बार देखा गया और वीडियो कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। महिंद्रा से इस तरह की टेबल बनाने के लिए कहने से लेकर दिलचस्प कमेंट शेयर करने तक। लोगों के पास वीडियो के बारे में कहने के लिए बहुत कुछ था।