Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

धामी सरकार के पास 100 दिन में काम गिनवाने को कुछ नहींः रविंद्र सिंह आनंद

उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी के गढ़वाल मीडिया प्रभारी रविंद्र सिंह आनंद ने उत्तराखंड में भाजपा सरकार के 100 दिन के काम पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार के पास कोई एक काम नहीं है, जो वह उपलब्धि के तौर पर गिनवा सके।

उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी के गढ़वाल मीडिया प्रभारी रविंद्र सिंह आनंद ने उत्तराखंड में भाजपा सरकार के 100 दिन के काम पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार के पास कोई एक काम नहीं है, जो वह उपलब्धि के तौर पर गिनवा सके। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 2 महीने से अधिक का समय सिर्फ चंपावत चुनाव को जीतने में लगा दिया। इसके लिए उन्होंने अपने मनपसंद अधिकारियों को चंपावत जिले में तैनात किया। साथ ही पूरा ध्यान चुनाव पर रखा। क्योंकि, वह चंपावत की लगती हुई सीट खटीमा से तीन महीने पहले ही बुरी तरह हारे थे।
उन्होंने आगे कहा कि पुष्कर सिंह धामी का पूरा ध्यान अपनी कुर्सी को बचाने में लगा रहा। ऐसे में वह विकास कार्यों पर क्या ध्यान देते। वहीं दूसरी ओर उन्होंने कहा कि जब से चारधाम यात्रा शुरू हुई है, तब से ही धामी सरकार सभी मोर्चों पर विफल रही है। उन्होंने कहा कि जहां चारधाम यात्रा में 100 से अधिक लोगों की मृत्यु हुई। साथ ही यात्रा में अव्यवस्था देखने को मिली। यात्रियों को पीने के पानी तक की सुविधाएं ना मिल सकी। साथ ही चारधाम श्रद्धालुओं को प्राथमिक उपचार तक सरकार दे ना पाई ।
उन्होंने कहा कि जिस वक्त प्रदेश को धामी सरकार के मंत्रियों की आवश्यकता थी, उस वक्त धामी सरकार के मंत्री सतपाल महाराज दुबई घूमने चले गए। जहां घोड़े खच्चर मर रहे थे, वहां दूसरी ओर महाराज जी दुबई में भ्रमण कर रहे थे। एक तरफ जंगलों में आग लगी हुई थी तो दूसरी ओर धामी सरकार के मंत्री सुबोध उनियाल मुंबई में सैर सपाटा कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड वासियों को सिर्फ वोट बैंक के तौर पर इस्तेमाल किया है। चार धाम लोगों की आस्था का केंद्र है और यहां हुई अव्यवस्थाओ का संदेश पूरे विश्व में जाता है। उन्होंने कहा की धामी सरकार द्वारा 100 दिन के काम पर लीपापोती एवं कागजी कार्रवाई की जा रही है जमीन पर काम दिखाने को है नहीं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी चुनाव की राजनीति से बाहर निकल कर प्रदेश की जनता के हित में कुछ काम करने की सोचे। वर्तमान मे तो भारतीय जनता पार्टी सिर्फ चुनाव जीतने पर ध्यान केंद्रित करने वाली पार्टी रह गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *