राज्य आंदोलनकारियों का क्रमिक अनशन कार्यक्रम जारी, विभिन्न संगठनों के लोगों ने किया समर्थन
उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों को 10 फीसद क्षैतीज आरक्षण की बहाली को लेकर पीड़ित राज्य आंदोलनकारी मंच की ओर से देहरादून के कचहरी स्थित शहीद स्मारक स्थल पर क्रमिक अनशन आज भी जारी रहा।
उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों को 10 फीसद क्षैतीज आरक्षण की बहाली को लेकर पीड़ित राज्य आंदोलनकारी मंच की ओर से देहरादून के कचहरी स्थित शहीद स्मारक स्थल पर क्रमिक अनशन आज भी जारी रहा। अनशन के चौथे दिन आज पंकज रावत, विकास नगर से राम किशन, देव नौटियाल, चिन्यालीसौड़ से पंकज रावत, हल्द्वानी से मनोज जोशी, उमेश जोशी कोटद्वार से क्रांति कुकरेती, देहरादून से अम्बुज शर्मा, विकास रावत, लैंसडाउन से सुशील बौंठियाल बैठे।आज शहीद स्मारक में आंदोलन को समर्थन देने सेवारत आंदोलनकारी कर्मियों में उद्योग विभाग से डॉ. महावीर सजवाण, आबकारी विभाग के शिव प्रसाद भी पहुंचे। डॉ सजवाण ने आंदोलन को आंदोलनकारियों की अपरिहार्यता बताते हुये सरकार से अपील की कि आंदोलनकारियों की न्यायोचित मांग को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करे।
आज के आंदोलन को समर्थन देने वालों में आंदोलनकारी मंच के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुकरेती, सुशील विरमानी, नित्यानंद बंगवाल, प्रताप सिंह चौहान, प्रमोद पन्त, उत्तरकाशी से सुनील राणा, महिला मंच से द्वारिका बिष्ट, शिव देइ बुटोला, शांति बुटोला, विनोद असवाल, धर्मानन्द भट्ट, अर्जुन सिंह, प्रभात डंडरियाल आदि थे।




