Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

पवन हंस के हेलीकॉप्टर से केदारनाथ में मरीज को रेस्क्यू कर बचाई गई जान

केदारनाथ धाम के कपाट कल यानी की छह मई की सुबह आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। वहीं, तीर्थ पुरोहित, स्थानीय दुकानदार आदि सब पहले ही केदारनाथ पहुंच गए हैं और अपनी तैयारी कर रहे हैं।

केदारनाथ धाम के कपाट कल यानी की छह मई की सुबह आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। वहीं, तीर्थ पुरोहित, स्थानीय दुकानदार आदि सब पहले ही केदारनाथ पहुंच गए हैं और अपनी तैयारी कर रहे हैं। इस बीच केदारनाथ में दुकान में काम को गए एक युवक की तबीयत बिगड़ गई। उसे पवनहंस की हेलीकॉप्टर सेवा के जरिये फाटा लाया गया। जहां से उसे अस्पताल पहुंचाया गया।
पवनहंस सूत्रों ने ये जानकारी दी। बताया कि केदारनाथ धाम से एक मरीज को इमरजेंसी सेवा के तहत हेलीकॉप्टर के जरिये आज रेस्क्यू किया गया उक्त मरीज सुमित जो कि मूल रूप से ग्राम रांसी, तहसील उखीमठ, जनपद रुद्रप्रयाग का निवासी हैं। सुमित दो दिन पहले केदारनाथ में दुकान के काम के लिए गए थे। उनकी अचानक तबीयत खराब हो गई। उनको सांस लेने में परेशानी होने लगी। उनका बीपी भी काफी लो हो गया था।

बताया कि जैसे ही उन्हें केदारनाथ सुमित को हेलीपैड पर लाया गया गया। पवन हंस के पायलट एनबी गुप्ता हेलीकॉप्टर लेकर केदारनाथ हेलीपैड पर पहुंचे। मरीज को केदारनाथ से फाटा स्थित पवन हंस के हेलीपैड पर ले आए। एंबुलेंस दूर होने के कारण पवन हंस की गाड़ी से ही उन्हें रुद्रप्रयाग जिले में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फाटा ले जाया गया गया। समय से उपचार मिलने के कारण मरीज की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *