Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

ईद मिलन कार्यक्रम में कांग्रेस नेता धस्माना ने दी मुबारकबाद, बोले- एक महीने की कठोर तपस्या के बाद मिलती है इनाम में ईद

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के निवर्तमान वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने आज ईदुल फ़ितर के मौके पर राज्य व देश के लोगों को ईद की मुबारकबाद दी।

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के निवर्तमान वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने आज ईदुल फ़ितर के मौके पर राज्य व देश के लोगों को ईद की मुबारकबाद दी। साथ ही उन्होंने ईद उल फ़ितर को रमज़ान शरीफ के एक महीने की कठोर तपस्या दुआओं व इबादतों का अल्लाह ताला द्वारा दिया गया बेहतरीन तोहफा बताया। देहरादून के कांवली में आयोजित ईद मिलन कार्यक्रम में धस्माना ने कहा कि रमज़ान शरीफ के पगक महीने में एक महीने भूखे पेट प्यासी ज़ुबान सुर्ख आंखों से जब कोई रोज़ेदार रोज़ा खोलता है तो उस वक्त उस रोज़ेदार की दुआ को खुद अल्लाह ताला कुबूल फरमाते हैं।
सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि भारत देश के लोग भाग्यशाली हैं कि उनको दुनिया के सबसे ज्यादा त्यौहार मनाने के लिए मिलते हैं। उन्होंने कहा कि हम ईद भी मनाते हैं और दीपावली भी। होली भी खेलते हैं और क्रिसमस भी मनाते हैं। भारत के लोग सिख धर्म के गुरुओं के पर्व भी मनाते हैं और बुद्ध व महावीर की जयन्तियां भी धूम धाम से मनाते हैं। जैसे आज ईद के साथ साथ अक्षय तृतीया और भगवान परशुराम की जयंती भी एक साथ मना रहे हैं। ऐसा सौभाग्य दुनिया के और किसी देश को नहीं मिलता।
इस अवसर पर कांवली मस्ज़िद के इमाम जनाब कारी अम्मार, सलीम अंसारी, सुल्तान अहमद, अल्ताफ, सुभान अली, इकराम, रवीश जमाल, इज़हार, अलाउद्दीन, सोनू काज़ी, जगपाल शर्मा, अवधेश कथीरिया, शुभम सैनी, मेहमूदन समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग ईद मिलन में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *