Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 29, 2026

फल और सब्जी के दामों में भी उछाल, आमजन हो रहा बेहाल

ईंधन के लगातार दाम बढ़ने से परिवहन का किराया, माल भाड़ा आदि सब महंगा हो चुका है। ऐसे में दैनिक उपभोग की वस्तुओं के दामों में भी आग लगी हुई है।

ईंधन के लगातार दाम बढ़ने से परिवहन का किराया, माल भाड़ा आदि सब महंगा हो चुका है। ऐसे में दैनिक उपभोग की वस्तुओं के दामों में भी आग लगी हुई है। देश में महंगाई चरम पर है। फल, सब्जी से लेकर रसोई की सारी सामग्री महंगी हो चुकी है। राहत की बात ये है कि शनिवार नौ अप्रैल को पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी नहीं की गई है। ये तीसरा दिन है, जब ईंधन के दाम नहीं बढ़ाए गए। इससे पहले पेट्रोल और डीजल के दाम 16 दिन के भीतर 14 बार बढ़ाए गए थे। वहीं, रसोई गैस, कामर्शियल गैस सिलेंडर, सीएनजी, पीएनजी के दाम भी बढ़ाए जा चुके हैं। हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में जब कच्चे तेल के दाम ज्यादा थे और पांच राज्यों में चुनाव था तो उस दौरान ईंधन के दाम नहीं बढ़ाए गए। दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 105.41 रुपये प्रति लीटरत, जबकि डीजल 96.67 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। देहरादून में शनिवार को पेट्रोल 103 रुपये 87 पैसे और डीजल 97 रुपये 38 पैसे प्रति लीटर मिल रहा है।
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून की बात करें तो माना जा रहा है कि आगामी कुछ दिन तक फल सब्जियों के दामों में कमी आने की संभावना कम है। त्योहारी सीजन में फल, सब्जियों की मांग बढ़ने से कीमत में उछाल आया है। थोक से लेकर फुटकर तक कीमत में बढ़ोतरी हुई है। फुटकर में फल, सब्जियां डेढ़ गुना महंगी हो गई हैं।
फलों के फुटकर रेट
देहरादून में अनार 120 से 150 रुपये प्रति किलो, सेब 100 से 130 रुपये प्रति किलो, अमरूद 100 से 120 रुपये प्रति किलो, किन्नू 80 से 100 रुपए प्रति किलो, संतरा 120 से 140 रुपये प्रति किलो, पपीता 40 से 60 रुपये प्रति किलो, अंगूर 120 से 150 रुपये प्रति किलो, केला 50 से 70 रुपये प्रति किलो बिक रहा है।
फुटकर में सब्जियों की कीमत
सब्जियों की कीमत में तो आग लगी हुई है, वहीं, देहरादून में सबसे महंगा नींबू बिक रहा है। गर्मियों में नींबू की मांग बढ़ जाती है। ऐसे में नींबू 300 से 360 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। प्याज 20 से 40 रुपये प्रति किलो, टमाटर 30 से 40 रुपये प्रति किलो, गोभी 50 से 60 रुपये प्रति किलो, बैंगन 40 से 60 रुपये प्रति किलो, लौकी 40 से 60 रुपये प्रति किलोस फ्रासबिन 100 से 120 रुपये प्रति किलो, शिमला मिर्च 80 से 100 रुपये प्रति किलो, कद्दू 30 से 50 रुपये प्रति किलो, खीरा 40 से 60 रुपये प्रति किलो बिक रहा है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।