Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 25, 2026

कमजोर बाजार में जियो आईपीओ ने चौंकाया, ₹7.40 लाख करोड़ की रिकॉर्ड डिमांड

जियो IPO में निवेशकों की करीब ₹7.40 लाख करोड़ की मांग ने बाजार को चौंका दिया है। बड़े संस्थागत निवेशकों का जबरदस्त भरोसा, रिटेल निवेशकों का उत्साह और शेयरहोल्डर्स व कर्मचारियों की भागीदारी ने जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO को कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड तक पहुंचा दिया। ₹30,213 करोड़ के देश के सबसे बड़े IPO में 1.38 करोड़ से ज्यादा आवेदन आए और अंतिम सब्सक्रिप्शन 22 गुना के पार पहुंच गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

जियो ने IPO बाजार में ये कीर्तिमान ऐसे समय में कायम किए, जब शेयर बाजार पर दबाव बना हुआ था। विदेशी निवेशकों की बिकवाली, महंगे कच्चे तेल और वैश्विक अनिश्चितता ने बाजार का माहौल कमजोर कर रखा था। ऐसे में जियो के IPO को मिली मांग बाजार विशेषज्ञों की उम्मीदों से भी आगे निकल गई। साथ ही सार्वजनिक बोलियों की रकम के मामले में पिछला रिकॉर्ड भी टूट गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

अक्टूबर 2025 में LG Electronics India के IPO की सार्वजनिक बिडिंग में करीब ₹4.43 लाख करोड़ की बोलियां आई थीं। जियो की गैर-एंकर बिडिंग में यह आंकड़ा करीब ₹4.90 लाख करोड़ रहा। यानी पिछले बेंचमार्क से लगभग ₹47 हजार करोड़ या 11 फीसदी ज्यादा। इसके अलावा जियो के एंकर निवेशकों से भी करीब ₹2.50 लाख करोड़ की मांग आई थी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

खासकर बड़े संस्थागत निवेशकों की मांग उम्मीद से कहीं आगे निकल गई। QIB कैटेगरी में करीब ₹3.87 लाख करोड़ की बोलियां आईं और यह 70.55 गुना सब्सक्राइब हुई। इस कैटेगरी का कोटा शुरुआती 10 मिनट में ही भर गया था। वहीं, पूरा IPO महज 100 मिनट में सब्सक्राइब हो गया। एंकर निवेशकों में वैश्विक फंडों, बीमा कंपनियों और घरेलू म्यूचुअल फंडों की दिलचस्पी भी रही। शुरुआती रफ्तार अंतिम दिन तक बनी रही और संस्थागत मांग में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

बड़े संस्थानों के साथ आम निवेशकों ने भी जियो IPO में रिकॉर्ड भागीदारी की। रिटेल कैटेगरी में ही एक करोड़ से ज्यादा आवेदन आने का रिकॉर्ड बना। रिलायंस के मौजूदा शेयरहोल्डर्स की कैटेगरी में 21 लाख से ज्यादा और कर्मचारी कैटेगरी में 2 लाख से अधिक आवेदन आए। रिटेल हिस्सा 2.72 गुना, शेयरहोल्डर कोटा 7.60 गुना और कर्मचारी कोटा 2.93 गुना सब्सक्राइब हुआ। दुनिया में पहली बार किसी IPO को कुल एक करोड़ से ज्यादा आवेदन मिलने का कीर्तिमान भी जियो के नाम रहा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

भारत के सबसे बड़े IPO की एक खासियत यह भी रही कि यह पूरी तरह फ्रेश इश्यू था। यानी मौजूदा शेयरधारकों ने इसके जरिए अपनी हिस्सेदारी नहीं बेची। सब्सक्रिप्शन की रफ्तार भी असाधारण रही। पहले दिन यह 3.16 गुना, दूसरे दिन 5.57 गुना और तीसरे दिन 22.19 गुना तक पहुंच गया। एक के बाद एक कीर्तिमान बनाने के बाद अब निवेशकों की नजर शेयरों के अलॉटमेंट और लिस्टिंग पर है। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक 26 अक्टूबर को अलॉटमेंट तय होगा और 28 अक्टूबर को जियो प्लेटफॉर्म्स की शेयर बाजार में लिस्टिंग प्रस्तावित है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।