Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 28, 2026

अहमदाबाद सीरियल बम धमाकों में 38 को फांसी, 11 को उम्रकैद की सजा, 56 लोगों की हुई थी मौत

वर्ष 2008 में हुए अहमदाबाद सीरियल बम धमाकों में दोषी पाए गए 49 लोगों में से 38 को अहमदाबाद की अदालत ने फांसी की सजा सुनाई। साथ ही 11 लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई।

वर्ष 2008 में हुए अहमदाबाद सीरियल बम धमाकों में दोषी पाए गए 49 लोगों में से 38 को अहमदाबाद की अदालत ने फांसी की सजा सुनाई। साथ ही 11 लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई। 26 जुलाई 2008 को 21 ठिकानों पर हुए बम धमाकों में 56 की मौत हुई थी और 260 के करीब लोग जख्मी हुए थे। अदालत में कुल 77 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा चला और उनमें 49 को दोषी पाया गया। 28 लोग सबूतों के अभाव में बरी हो गए। उन धमाकों की जिम्मेदारी इंडियन मुजाहिदीन ने ली थी।
अहमदाबाद में 26 जुलाई 2008 को हुए सिलसिलेवार बम धमाके में, 70 मिनट के भीतर 56 लोगों की मौत हो गई थी और 260 के करीब घायल हो गए थे। अदालत में 13 साल से भी ज्यादा समय तक मामला चलने के बाद, गत सप्ताह 49 लोगों को दोषी ठहराया गया था। इसमें 28 अन्य को बरी कर दिया गया था। बचाव पक्ष ने सजा पर मंगलवार को अपने दलीलें समाप्त की थी। वहीं, सोमवार को अभियोजन पक्ष ने दलीलें खत्म की थीं और अभियुक्तों को अधिकतम सजा देने का अनुरोध किया था। अब अदालत ने सजा पर फैसला सुना दिया है।
अदालत ने 77 अभियुक्तों के विरुद्ध गत वर्ष सितंबर में मुकदमे की कार्यवाही समाप्त की थी। विचाराधीन 78 आरोपियों में से एक सरकारी गवाह बन गया था। पुलिस का दावा है कि उक्त आरोपी आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिदीन से जुड़े हैं। आरोप था कि इंडियन मुजाहिदीन के आतंकवादियों ने 2002 में हुए गोधरा दंगे का प्रतिशोध लेने के लिए बम धमाके की साजिश रची थी।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।