Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 28, 2026

एलपीजी सिलेंडर से भरे ट्रक और बस में टक्कर, 17 की मौत, 25 घायल

एलपीजी सिलेंडर ले जा रहे ट्रक और यात्री बस की टक्कर में 17 लोगों की मौत हो गई और 25 लोग घायल हो गए। गनीमत रही की सिलेंडरों में आग नहीं लगी। नहीं तो हादसा विभत्स हो सकता था।

एलपीजी सिलेंडर ले जा रहे ट्रक और यात्री बस की टक्कर में 17 लोगों की मौत हो गई और 25 लोग घायल हो गए। गनीमत रही की सिलेंडरों में आग नहीं लगी। नहीं तो हादसा विभत्स हो सकता था। हादसा झारखंड के पाकुड़ में बुधवार सुबह अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के पाड़ेरकोला गांव के पास हुआ। इस हादसे पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने शोक व्यक्त किया है। पाकुड़ के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) अजीत कुमार विमल ने बताया कि हादसे में सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दस अन्य की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई। उन्होंने बताया कि हादसे में 25 अन्य लोग घायल हुए हैं। इनमें कई की हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस के मुताबिक, एलपीजी सिलिंडर से भरे ट्रक में आमने-सामने की जोरदार टक्कर हुई, लेकिन सौभाग्य से कोई सिलिंडर नहीं फटा। यदि ऐसा होता तो दुर्घटना और वीभत्स हो सकती थी। मृतकों में अधिकांश बस यात्री हैं। दुर्घटना पर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री ने शोक प्रकट किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट किया-मैं बस दुर्घटना में लोगों के मारे जाने से अत्यंत दुखी हूं. उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं। उन्होंने कहा कि इस दुर्घटना में मृत लोगों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को पचास-पचास हजार रुपये की सहायता राशि प्रधानमंत्री राहत कोष से दी जायेगी।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद एवं उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी इस दुर्घटना में मारे गये लोगों के प्रति शोक प्रकट किया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी ट्वीट किया कि- पाकुड़ से लिट्टीपाड़ा-आमड़ापाड़ा सड़क पर हुई दुर्घटना की हृदयविदारक खबर से मन अत्यंत व्यथित है। उन्होंने कहा कि परमात्मा दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोक संतप्त परिवारों को दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति दे। सोरेन ने बताया कि जिला प्रशासन को घायलों को समुचित इलाज प्रदान करने हेतु उचित निर्देश दिए गए हैं।

 

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।