मिस वर्ल्ड 2021 के फिनाले पर कोरोना का साया, भारत की मनसा वाराणसी समेत 17 लोग मिले पॉजिटिव, आयोजन स्थगित
ओमिक्रॉन के खतरे के बीच कोरोना वायरस महामारी ने फिर सिर उठाना शुरू कर दिया है। यही नहीं इसका साया अब मिस वर्ल्ड 2021 के फिनाले पर पर भी पड़ गया। भारत से प्रतिभाग कर रही मनसा वाराणसी सहित 17 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले। इस पर कोरोना के केस बढ़ने के चलते मिस वर्ल्ड 2021 प्रतियोगिता को आगे बढ़ा दिया गया है। इवेंट के शुरू होने से कुछ घंटों पहले गुरुवार को इसका ऐलान किया गया। फिलहाल, प्रतियोगियों को प्यूर्टो रिको में आइसोलेशन में रखा गया है, जहां फिनाले होने वाला था। एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि प्रतियोगियों के बीच कोरोना के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए मिस वर्ल्ड ऑर्गेनाइजेशन ने मिस वर्ल्ड फिनाले स्थगित करने का फैसला किया है।
View this post on Instagram
17 प्रतियोगियों और स्टाफ मेंबर्स के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद यह फैसला लिया गया है। संक्रमित होने वालों में भारत की मनसा वाराणसी भी शामिल हैं. जिन्होंने मिस इंडिया वर्ल्ड 2020 का खिताब अपने नाम किया था और अंतरराष्ट्रीय ब्यूटी प्रतियोगिता मिस वर्ल्ड 2021 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। मिस इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ने अपने आधिकारिक पेज पर कहा कि हमें विश्वास नहीं हो रहा है कि वह (मनसा वाराणसी) अथक परिश्रम और समर्पण के बावजूद विश्व स्तर पर अपना जलवा नहीं बिखेर सकेंगी। हालांकि, उनकी सुरक्षा हमारे के लिए सबसे महत्वपूर्ण है।
मिस इंडिया ऑर्गेनाइजेश ने अपने आधिकारिक पेज पर कहा कि- हमें विश्वास नहीं हो रहा है कि वह (मानसा वाराणसी) अथक परिश्रम और समर्पण के बावजूद विश्व स्तर पर अपना जलवा नहीं बिखेर सकेंगी। हालांकि, उनकी सुरक्षा हमारे के लिए सबसे महत्वपूर्ण है।
View this post on Instagram
मिस वर्ल्ड ऑर्गेनाइजेशन ने कहा कि वायरोलॉजिस्ट और मेडिकल एक्सपर्ट्स के साथ बैठक के बाद प्रतियोगिता को आगे बढ़ाने का फैसला किया गया है। रिलीज में कहा कि-आज सुबह और पॉज़िटिव केस आने के बाद स्वास्थ्य अधिकारियों और विशेषज्ञों से विचार-विमर्श के बाद स्थगन का फैसला लिया गया। स्वास्थ्य अधिकारियों से मंजूरी मिलने के बाद प्रतियोगियों को घर जाने की अनुमति दी जाएगी।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।






