देखें वीडियोः भारत में जुगाड़ तंत्रः युवक ने साइकिल से चला दिया स्लाइडिंग झूला, कसरत के साथ मनोरंजन भी
भारत में जुगाड़ की कोई कमी नहीं है। पर यहां हम जिस जुगाड़ का जिक्र कर रहे हैं, वो जुगाड़ नहीं आविष्कार है। ऐसा आविष्कार, जो बगैर बिजली के ट्रेन की पटरी तरह बनी पटरी में छोटे ट्रॉली नुमा को झूले को चलाती है। ट्रॉली चढ़ाई पर चढ़ती है तो उसे ऊपर पहुंचाने के लिए वर्कआउट साइकिल का इस्तेमाल किया गया। वहीं, ढलान में ट्रॉली अपने आप ही लुढ़कने लगती है। ट्रॉली पर बैठकर कोई भी झूले का आनंद उठा सकता है।सोशल मीडिया पर वैसे तो अक्सर नए-नए जुगाड़ के वीडियो देखने को मिलते हैं, लेकिन इस बार जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसे जुगाड़ की जगह आविष्कार कहना उचित होगा। वायरल हो रहे वीडियो में दिखाया गया है कि एक शख्स ने अपनी वर्कआउट साइकिल से जोड़कर एक झूला बनाया है, जिसमें एकसाथ दो काम हो सकते हैं। एक तो उस पर एक्सरसाइज होगी और साथ ही बच्चा झूला भी झूलेगा।
इस वीडियो को आईपीएस अधिकारी दीपांशु काबरा ने ट्विटर पर शेयर किया है। वीडियो में एक झूला दिखाया गया है, जिसके बगल में एक शख्स साइकिल पर एक्सरसाइज कर रहा है और झूले पर बच्चा झूल रहा है। आमतौर पर ऐसा झूला आपने किसी पार्क में ही देखा होगा, लेकिन यहां जो झूला दिख रहा है वो सिर्फ झूला नहीं है। बगल में शख्स जिस साइकिल पर एक्सरसाइज कर रहा है वो इस झूले से जुड़ी हुई है। आप वीडियो में इसे देख सकते हैं। जैसे-जैसे साइकिल का पैडिल मारा जा रहा है, बच्चे का झूला भी आगे बढ़ रहा है।
Fitness + Fun + Physics.
This #SuperDad‘s 3 in 1 formula is simply amazing. ? pic.twitter.com/Q7Wi0SBibE— Dipanshu Kabra (@ipskabra) December 15, 2021
लोगों को ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है। लोग इस अविष्कार को करने वाले की जमकर तारीफ कर रहे हैं। आईपीएस अधिकारी ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा- फन+फिटनेस+फिजिक्स। यह #SuperDad का 3 इन 1 फ़ॉर्मूला बस अद्भुत है। वीडियो को दो दिन में अबतक 19 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. लोग वीडियो पर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- हेल्थ के साथ खेल भी। दूसरे ने लिखा- पिता के लिए फिटनेस और बेटे के लिए खुशी की सवारी दोनों एक ही प्रयास में हो गए, जो एक अच्छा नवाचार है।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।






