Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 12, 2026

सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद दिल्ली के सभी स्कूल कल से अगले आदेश तक रहेंगे बंद

दिल्ली में स्कूल खोलने के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट राज्य सरकार को फटकार लगाई है। इस बीच दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने ऐलान किया कि कल से दिल्ली के सभी स्कूल बंद कर दिए जाएंगे।

दिल्ली में स्कूल खोलने के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट राज्य सरकार को फटकार लगाई है। शीर्ष अदालत ने सरकार से पूछा कि जब वयस्कों को घर से काम करने की इजाजत है तो बच्चों को स्कूल क्यों बुलाया जा रहा है? गौरतलब है कि 29 नवंबर से राज्य में स्कूलों को खोल दिया गया है। इस बीच दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने ऐलान किया कि कल से दिल्ली के सभी स्कूल बंद कर दिए जाएंगे।
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार से पूछा कि राज्य में प्रदूषण बढ़ने के बाद भी आखिर स्कूल क्यों खोला गया? दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण पर पर शीर्ष अदालत ने तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि प्रदूषण बढ़ने के बाद भी हमें लगता है कि कुछ नहीं किया जा रहा है। गौरतलब है कि दिल्ली सरकार ने 29 नवंबर से राज्य में स्कूलों को खोलने की घोषणा कर दी थी। इस बीच, पिछले कुछ वक्त से दिल्ली की हवा बेहद खराब स्तर पर पहुंच गई है। पलूशन को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार से लेकर केंद्र सरकार को फटकार लगाई है।
सॉलिसिटर जनरल ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि प्रदूषण को लेकर उच्च स्तर पर चिंतित है। उन्होंने कहा कि वायु प्रदूषण से निपटने के लिए योजना बनाने को उन्हें शीर्ष अथॉरिटी से बात करने के लिए थोड़ा वक्त चाहिए। दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण के हालात पर सख्त टिप्पणी करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हम आपके ब्यूरोक्रेसी रचनात्मकता नहीं डाल सकते हैं। आप कुछ नए तरीकों के साथ आएं।