Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 23, 2026

देखें वीडियोः मुंबई शहर में रात के अंधेरे में लाल रंग के कपड़ों में डरा रही हे छोटी माई, देखते ही लोग लगा रहे दौड़

रात का अंधेरा हो और अचानक लाल कपड़ों में भूत जैसा कोई नजर आए तो देखने वाले के मुंह से एक बारगी चीख निकल ही जाएगी। मुंबई की सड़कों पर रात के समय ऐसी ही एक महिला छोटी माई का अवतार देखने को मिल रहा है।

रात का अंधेरा हो और अचानक लाल कपड़ों में भूत जैसा कोई नजर आए तो देखने वाले के मुंह से एक बारगी चीख निकल ही जाएगी। मुंबई की सड़कों पर रात के समय ऐसी ही एक महिला छोटी माई का अवतार देखने को मिल रहा है। छोटी माई एक डिपार्टमेंटल स्टोर, जॉगिंग ट्रैक, समुद्र तट पर कहीं से भी सामने आ जाती है। उसे देख लोग डरते हैं। वह ऑटो-रिक्शा में बैठे हुए लोगों को भी डरा देती है। हम इस छोटी माई का रहस्य यहां बताने जा रहे हैं।
मुंबई शहर में वह एक भयानक रात थी जब लोगों ने एक महिला को डरावने अवतार में देखा, जो लाल रंग के कपड़े पहने हुए, अचानक उनके सामने आ गई। जरा सोचिए, सड़क पर अकेले चलते समय, किसी दुकान पर खरीदारी करते हुए, या कहीं बाहर जाते समय, यदि आपके सामने कोई भूत चल रहा हो तो यह निश्चित रूप से आपके रोंगटे खड़े कर देगा। कुछ ऐसा ही हुआ जब अमेजन ओरिजिनल फिल्म ‘छोरी’ की एक पात्र ‘छोटी माई’ को शहर में लोगों को डराते हुए देखा गया।

प्राइम वीडियो की ओर से हाल ही में जारी किए गए एक क्लिप में ‘छोटी माई’ को लोगों पर अपना आतंक फैलाते हुए देखा गया था। उनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रिलीज किए गए वीडियो में दिखाया गया है कि वह रात को किसी के भी सामने अचानक आ जाती है। इससे कई लोग डर के मारे चिल्ला रहे हैं और अपनी जान बचाने के लिए जितना हो सके उतनी तेजी से भाग रहे हैं। लोगों को आगामी हॉरर फ्लिक के बारे में जागरूक करने के इस इनोवेटिव आईडिया के साथ, अमेजन प्राइम वीडियो ने निश्चित रूप से फिल्म के लॉन्च से पहले उत्साह के स्तर को एक पायदान ऊपर पहुंचा दिया है।