जानिए आज का राशिफल, इन राशि वालों को महंगी वस्तु से रहना होगा दूर, इन्हें हो सकता है लाभ: आचार्य पंकज पैन्यूली
जानिए आज 26 अगस्त गुरुवार को आपका दिन कैसा रहेगा। आज का दिन किस राशि वालों के लिए अनुकूल है। किस राशि वालों को सचेत रहने की जरूरत है। हमें राशिफल से मिलने वाले संकेतों को गम्भीरता से समझना है। तभी हम शुभ संभावनाओं का लाभ और अशुभ घटनाक्रमों से होने वाली हानि टाल सकते हैं। तो आयें जानते हैं, आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। बता रहे हैं आचार्य पंकज पैन्यूली।
मेष राशि
यदि आप नौकरी व्यवसाय से जुड़े व्यक्ति हैं तो आज आप नौकरी व्यवसाय के लिए घर से दूर जा सकते हैं। यदि आप विद्यार्थी हैं तो आज आप उच्च शिक्षा प्राप्ति के लिए प्रबंधन आदि कर सकते हैं। माता के स्वास्थ्य अथवा माता से कुछ चिन्ता भी आज आपको रह सकती है।
वृष राशि
आज आपका उद्यम आपको धन प्राप्ति के स्थाई साधनों से जोड़ सकता है। आपको छोटे भाई से किसी प्रकार का सहयोग प्राप्त होगा। मित्र पक्ष से भी आप आज लाभ उठा सकते हैं।
मिथुन राशि
यदि आप व्यवसाय से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज आपको उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी करने वाले लोगों को आज पदोन्नति और स्थान परिवर्तन के अवसर प्राप्त होंगे। यदि आप आज कोई प्रतियोगी परीक्षा या साक्षात्कार देते हैं तो अपेक्षित परिणाम मिलेंगे।
कर्क राशि
आज आपके मन में धार्मिक भावना और विचारों में सकारात्मकता रहेगी। आपको आपके कार्य क्षेत्र से जुड़े किसी सुयोग्य व्यक्ति का मार्गदर्शन भी प्राप्त होगा। जो भविष्य में आपके लिए बहुत उपयोगी होगा। यदि आप नौकरी व्यवसाय के लिए प्रयासरत हैं, तथा किसी रचनात्मक कार्य से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज आपको संबंधित विशेषज्ञ की सलाहअवश्य लेनी चाहिए बहुत काम आयेगी।
सिंह राशि
आज आपको किसी कीमती सामान, पैसा, सोने आदि को साथ लेकर नही चलना है। यदि बहुत आवश्यक हो तो सावधानी की जरूरत है। अन्यथा खोने की संभावना है। स्वास्थ्य के प्रति भी सावधानी की जरूरत है। गुप्त सम्बन्धों के प्रति भी झुकाव रह सकता है।
कन्या राशि
आज आपको जीवन साथी की तरफ से कोई प्रसन्नता मिलेगी। यदि आप व्यापार वर्ग से जुड़े व्यक्ति हैं तो आज आप किसी को अपने साथ पार्टनर बना सकते हैं। या इस दिशा में विचार बना सकते हैं। यदि आप बेरोजगार हैं तो आज सार्थक प्रयास करें। रोजगार से जुड़ने की पूर्ण संभावना बन रही है।
तुला राशि
आप चाहे नौकरी पेशे वाले हैं या व्यवसायी आज आप की मेहनत रंग लायेगी। नौकरी व्यवसाय से जुड़ने के लिए प्रयासरत हैं तो आज आपको सफलता प्राप्त होगी। पिता से आपको आज कोई तोहफा प्राप्त हो सकता है।
वृश्चिक राशि
आज आपकी विचारधारा उन्नत और बुद्धि रचनात्मक कार्यों की ओर अग्रसर रहेगी। यदि आप अधिकारी वर्ग में हैं,तो आज आप कोई उल्लेखनीय कार्य कर सकते हैं। विद्यार्थी हैं तो किसी गुरु अथवा विशेषज्ञ का मार्गदर्शन मिल सकता है। अविवाहित आज प्रेम-प्रसंग से जुड़ सकते हैं।
धनु राशि
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। किसी शुभ कार्य में धन लगा सकते हैं। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। मन में आंशिक निराशा भी रह सकती है। आपका कोई प्रियजन आज आप से दूर जा सकता है।
मकर राशि
यदि आप व्यापारी हैं तो व्यापार को विस्तार देने के बारे में या तो विचार करेंगे या प्रयास करेंगे। आप जिस किसी भी क्षेत्र विशेष से जुड़े हुए हैं, उसमें आप आज पूरी ऊर्जा के साथ कार्य करेंगे। उसके परिणाम भी अच्छे होंगे। नौकरी या व्यवसाय सम्बन्धी यात्रा का भी योग है।
कुम्भ राशि
आज आपको खानपान पर नियंत्रण रखना होगा। अन्यथा स्वास्थ्य पर विपरीत असर हो सकता है।आज आप किसी प्रतिद्वंद्वी या शत्रु से समझौता करने का मन बना सकते हैं। लंबित आर्थिक मामले भी आज सुलझ सकते हैं। इस दिशा में प्रयास बढ़ा दें।
मीन राशि
आज आप धार्मिक भावनाओं से ओतप्रोत रह सकते हैं। आज आपकी बुद्धि,विचार और चिंतन पूर्णतः सकारात्मक और रचनात्मक बने रहेंगे। आप जिस किसी भी कार्य क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्ति हैं, निश्चय आज आपको बुद्धि कौशल के सदुपयोग से कोई बडी उपलब्धि मिलने वाली है। विद्यार्थी वर्ग के लिए भी आज का दिन अच्छा है। आपको आज प्रेम प्रसंग से दूर रहना होगा,अन्यथा अन्तरंग रिश्ते भी कायम हो सकते हैं।
आचार्य का परिचय
आचार्य पंकज पैन्यूली
ज्योतिष एवं आध्यात्मिक गुरु, संस्थापक भारतीय प्राच्य विद्या पुनुरुत्थान संस्थान ढालवाला। कार्यालय-लालजी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स मुनीरका, नई दिल्ली। शाखा कार्यालय-बहुगुणा मार्ग पैन्यूली भवन ढालवाला ऋषिकेश, जिला देहरादुन, उत्तराखंड।
सम्पर्क सूत्र-9818374801,,,,8595893001

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।




