Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 28, 2026

दिल्ली के पर्यटकों की कार खाई में गिरी, दो की मौत

उत्तराखंड में पौड़ी जिले के लैंसडाउन जहरीखाल गुमखाल मोटर मार्ग पर पर्यटकों की कार गहरी खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। बताया कि कार में तीन लोग सवार थे। तीसरे व्यक्ति का पता नहीं चल पाया है।

उत्तराखंड में पौड़ी जिले के लैंसडाउन जहरीखाल गुमखाल मोटर मार्ग पर पर्यटकों की कार गहरी खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। बताया कि कार में तीन लोग सवार थे। तीसरे व्यक्ति का पता नहीं चल पाया है। हादसा लैंसडाउन-जहरीखाल के मध्य हुआ। बताया जा रहा है कि कार में दिल्ली के लोग सवार थे, जो लैंसडौन घूमने आए थे।
हादसा गत आधी रात के करीब हुआ। ग्राम बौंठा की सीमा के अंतर्गत फाइबर बैंड के समीप कार अनियंत्रित होकर करीब 600 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। सूचना मिलते ही लैंसडाउन कोतवाली से कोतवाल संतोष कुंवर के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घना कोहरा होने के कारण कार का पता नहीं चल पाया। सुबह एसडीआरएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने घटनास्थल पर खोजी अभियान चलाया। इस दौरान कार से दो व्यक्तियों के शव बरामद हुए।
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि दुर्घटना में मारे गए एक पर्यटक की जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान नफजगढ़ (दक्षिण पश्चिमी दिल्ली) निवासी अनुज वत्स पुत्र महावीर सिंह के रूप में हुई है। बताया कि मौके से एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है, जिसके आधार पर दूसरे व्यक्ति की शिनाख्त की जा रही है। तीसरे संभावित व्यक्ति की खोज की जा रही है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।