Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

तीसरे दिन सीता स्वयंवर का भव्य मंचन, राम बारात ने मोहा मन

देहरादून के डोईवाला क्षेत्र में हिमालयन रिक्रिएशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट (एचआरडब्ल्यूटी) की ओर से स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय जौलीग्रांट के सेंट्रल पार्क में आयोजित रामलीला महोत्सव के तीसरे दिन सीता स्वयंवर और राम बारात के मंचन किया गया। इस दौरान कलाकारों के अभिनय ने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के सेंट्रल पार्क में आयोजित रामलीला में राम-लक्ष्मण प्रसंग, ताड़का वध, सुबाहु-मारीच वध और अहिल्या उद्धार सहित विभिन्न लीलाओं का सजीव मंचन किया गया। सीता स्वयंवर और राम बारात के दृश्य आकर्षण का केंद्र रहे। वहीं, लक्ष्मण और परशुराम संवाद ने दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

इस प्रसंग में लक्ष्मण ने परशुराम को समझाया कि क्रोध संतों को शोभा नहीं देता, क्योंकि संत समाज के कल्याण के लिए कार्य करते हैं। रामलीला महोत्सव के चौथे दिन 14 अक्टूबर को दशरथ दरबार, कैकेयी-मंथरा संवाद, राम वनवास, सुमंत विदाई और केवट लीला का मंचन किया जाएगा।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।