Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

February 22, 2026

उत्तराखंड में कोरोना ने इस साल का तोड़ा रिकॉर्ड, 1953 नए केस, 13 की मौत, 58 स्थानों पर लॉकडाउन, टीकाकरण हुआ कम

उत्तराखंड में कोरोना ने इस साल में नए केस का रिकॉर्ड फिर तोड़ दिया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक बुधवार 14 अप्रैल को 1953 नए संक्रमित मिले। 13 लोगों की कोरोना से मौत हुई और 483 लोग स्वस्थ हुए।


उत्तराखंड में कोरोना ने इस साल में नए केस का रिकॉर्ड फिर तोड़ दिया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक बुधवार 14 अप्रैल को 1953 नए संक्रमित मिले। 13 लोगों की कोरोना से मौत हुई और 483 लोग स्वस्थ हुए। वर्तमान में कोरोना के कुल एक्टिव केस 10770 हैं। एक दिन पहले कल 13 अप्रैल को उत्तराखंड में 1925 नए संक्रमित मिले थे। कल भी 13 की मौत हुई थी और 405 लोग स्वस्थ हुए थे। कोरोना के नए केस का आज का आंकड़ा प्रदेश में कोरोना का दूसरा सर्वाधिक आंकडा है। इससे पहले 19 सितंबर को सर्वाधिक मामले सामने आए थे। तब एक दिन में 2078 मामलों का रिकार्ड दर्ज है। वहीं, प्रदेश में इस साल सर्वाधिक मौत कल व आज दर्ज की गई। इससे पहले 18 दिसंबर को पंद्रह मौत हुई थी, जबकि 21 दिसंबर, 22 व दिसंबर 26 को मौत का आंकड़ा तेरह था। वहीं टीकाकरण पहले के मुकाबले कम हो गया है।


उत्तराखंड में अब कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए अब 58 स्थानों पर लॉकडाउन लगाया है। वहीं देहरादून शहर में नाइट कर्फ्यू है। अब उत्तराखंड में कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 114024 हो गई है। इनमें 99380 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। मौत का कुल आंकड़ा 1793 पहुंच गया है। आज भी देहरादून में सर्वाधिक 796, हरिद्वार में 525, नैनीताल में 205, उधमसिंह नगर में 118 संक्रमित मिले। अकेले हरिद्वार में ही तीन दिन के भीतर 1500 से ज्यादा संक्रमित मिल चुके हैं।


58 स्थानों पर लॉकडाउन, देहरादून में नाइट कर्फ्यू
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच कंटेनमेंट जोन की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। वहीं, देहरादून में नगर निगम, कैंट, क्लेमंटाउन क्षेत्र में रात साढ़े दस बजे से सुबह पांच बजे तक नाइट कर्फ्यू है। कंटेनमेंट जोन में पूरी तरह लॉकडाउन है। यहां लोगों को घरों से बाहर निकलने की अनुमति नहीं है। आवश्यक वस्तु लेने के लिए परिवार के एक सदस्य को ही मोबाइल वेन तक जाने की अनुमति है। अब ऐसे कंटेनमेंट जोन में देहरादून में देहरादून में 30, हरिद्वार में पांच, नैनीताल में 22, पौड़ी में एक है। ऐसे मे कुल कंटेनमेंट जोन की संख्या 58 हो गई है। वहीं, बुधवार को 533 केंद्रों में 30600 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। ये संख्या काफी कम है। एक सप्ताह पहले तक आठ अप्रैल को कोरोना के टीकाकरण की संख्या एक लाख भी पार कर चुकी है।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *