उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी चंडी प्रसाद डंगवाल का निधन
उत्तराखंड आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले चंडी प्रसाद डंगवाल का निधन हो गया। वह 78 वर्ष के थे और पिछले कई साल से बीमार चल रहे थे।
उत्तराखंड आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले चंडी प्रसाद डंगवाल का निधन हो गया। वह 78 वर्ष के थे और पिछले कई साल से बीमार चल रहे थे। मंगलवार की रात उन्होंने जाखन कैनाल रोड स्थित आवास पर अंतिम सांस ली। अंतिम संस्कार आज ऋषिकेश में किया गया। इस मौके पर उनके बेटे प्रदीप डंगवाल ने मुखाग्नि दी।राज्य आंदोलन के दौरान धरने, प्रदर्शन में वह हमेशा बढ़चढ़ कर शिरकत करते थे। साथ ही चंडी प्रसाद डंगवाल को हर दिन देहरादून कचहरी में देखा जाता रहा। वह मुजफ्फरनगर गोलीकांड के दौरान भी घटनास्थल पर रहे थे। करीब सात साल पहले देहरादून कचहरी में उन्हें ब्रेन हेमरेज का अटैक पड़ा था। तब से वह अस्वस्थ रहने लगे थे। इसके बाद उन्हें दो बार और ब्रेन हेमरेज का अटैक पड़ा था। वह पिछले दो साल से बिस्तर पर ही थे। मंगलवार 13 अप्रैल की रात करीब साढ़े आठ बजे उन्होंने इस दुनिया के अलविदा कह दिया। अपने पीछे वह पत्नी, बेटी और बेटे से भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।



