उत्तराखंड में डरा रही बारिश, देहरादून में लगातार दूसरे दिन भी स्कूलों में अवकाश
उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश डरा रही है। रक्षाबंधन 28 अगस्त की शाम से ही राजधानी देहरादून सहित कई जिलों में जोरदार और लगातार बारिश का जो सिलसिला शुरू हुआ, वह जारी है। बारिश से पर्वतीय क्षेत्र में भूस्खलन के कारण सड़कें बार बार अवरुद्ध हो रही हैं। मैदानी क्षेत्र में जलभराव की समस्या बढ़ गई है। नदी और नाले उफान पर हैं। ऐसे में देहरादून में लगातार आज दूसरे दिन भी जिलाधिकारी ने स्कूलों में अवकाश की घोषणा की है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
जिलाधिकारी के आदेश
देहरादून के जिलाधिकारी की ओर से अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व कृष्ण कुमार मिश्रा की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक, देहरादून में कहीं कहीं बहुत भारी बारिश, आकाशीय बिजली चमकने, बारिश की तीव्र से अत्यंत तीव्र की संभावना का ओरेंज अलर्ट है। ऐसे में जिले के समस्त कक्षा एक से लेकर 12वीं तक के स्कूलों, आंगनवाड़ी केंद्रों में आज एक सितंबर को अवकाश घोषित किया जाता है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।



