उत्कृष्ट विवेचना के लिए उत्तराखंड के उप निरीक्षक लोकेन्द्र बहुगुणा को केन्द्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक

उत्तराखंड पुलिस के सीआईडी देहरादून के उप निरीक्षक लोकेन्द्र बहुगुणा को अन्वेषण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए वर्ष 2026 के प्रतिष्ठित केन्द्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक से सम्मानित किया गया है। बहुगुणा को यह सम्मान वर्ष 2021 में देहरादून में घटित पांच वर्षीय बालिका के अपहरण, दुष्कर्म एवं हत्या के एक जघन्य मामले की चुनौतीपूर्ण विवेचना को वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर सफलतापूर्वक संपादित करने के लिए प्रदान किया गया है। उनकी पेशेवर दक्षता, सतर्कता एवं प्रभावी विवेचना के फलस्वरूप अभियुक्त को माननीय न्यायालय द्वारा 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई गई। उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने उनकी इस उपलब्धि की सराहना करते हुए शुभकामनाएँ प्रेषित की है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।






