कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने करोड़ों रुपये की योजनाओं का किया शिलान्यास और लोकार्पण, बोले- विकसित राज्यके लक्ष्य पर काम कर रही सरकार
उत्तराखंड सरकार की ओर से ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ थीम पर 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’ आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और पौड़ी जिले की चौबट्टाखाल विधानसभा से विधायक सतपाल महाराज ने अपने क्षेत्र भ्रमण के दौरान मंडल कार्यकर्ता सम्मेलन, सशक्त मंडल सशक्त संगठन के अंतर्गत बैठक और जनसंपर्क कर उनकी समस्याएं सुनने के साथ साथ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से भी अवगत कराया। साथ ही उन्होंने करोड़ों रुपये की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
‘सेवा पखवाड़ा’ के तहत सतपाल महाराज ने शनिवार को पिनानी, घुडदौणस्यू, कोटा, पंचूर, मनकोट और पाटीसैण शक्ति केंद्र के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक और जनसंपर्क कर लोगों की समस्याएं सुनी। साथ ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से भी जनता अवगत कराया। इस मौके पर उन्होंने विकासखंड पाबौ के अन्तर्गत ग्राम रिषि में 148.36 लाख की धनराशि से पाबौ-पिनानी-दमदेवल मोटर मार्ग किमी 16, 17 व 18 में डामरीकरण, 123.30 लाख की लागत से पाबौ दमदेवल मोटर मार्ग के किमी 32 एवं 33 में सुधारीकरण एवं डामरीकरण, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत 1583.780 लाख की धनराशि से बनने वाले झगरबौ-सिवाल-पल्ली गांव मोटर मार्ग का शिलान्यास एवं भूमि पूजन करने के साथ-साथ 10 लाख की लागत से ग्राम झंगरबों में बने पंचायत भवन का भी लोकार्पण किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
इस मौके पर राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिनानी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सतपाल महाराज ने कहा कि हमारा उद्देश्य सेवा, सुशासन एवं समर्पण” के संकल्प के तहत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना और 2035 तक उत्तराखंड को एक विकसित राज्य बनाने के लक्ष्य पर काम करना है। इस अवसर पर अनेक विभागीय अधिकारी, भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही।नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।



