Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

June 17, 2026

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज की अध्यक्षता में उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद की बैठक में विभिन्न योजनाएं सर्वसम्मति से अनुमोदित

उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (UTDB) की 24वीं बोर्ड बैठक देहरादून में आईएचएम गढ़ीकैंट स्थित पर्यटन मुख्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने की। बैठक में सभी बोर्ड सदस्यों अथवा उनके नामित प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। इनमें पर्यटन सचिव धीराज सिंह गर्ब्याल, गढ़वाल मंडल विकास निमकम के प्रबंध निदेशक संदीप तिवारी, कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंध निदेशक विनीत तोमर, वित्त, परिवहन एवं ऊर्जा विभागों के नामित प्रतिनिधि, पर्यटन क्षेत्र से बोर्ड की ओर से नामित गैर-सरकारी सदस्य अथवा उनके अधिकृत प्रतिनिधि उपस्थित रहे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

20 बिंदुओं पर सर्वसम्मति से अनुमोदन
बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत सभी 20 एजेण्डा बिन्दुओं को सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया। इस मौके पर पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है। प्रकृति, अध्यात्म एवं साहसिक गतिविधियों का अद्वितीय संगम है। बोर्ड बैठक में लिए गए निर्णय उत्तराखंड को विश्व के अग्रणी एडवेंचर टूरिज्म गंतव्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इन मुख्य बिंदु पर की गई चर्चा
1. International Tourism Conclaves एवं नवीन आयोजन उत्तराखण्ड वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु निम्नलिखित प्रमुख अंतरराष्ट्रीय आयोजनों को अनुमोदित किया गया। ATOAI National Convention (कौसानी) पहली बार उत्तराखंड में आयोजित होगा; 500+ राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पर्यटन विशेषज्ञ सहभागिता करेंगे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

Uttarakhand International Tourism Conclave (देहरादून, नवम्बर 2026) IATO के माध्यम से आयोजित देशभर के टूर ऑपरेटर, होटल चेन, ट्रैवल एजेंट एवं पर्यटन हितधारक सहभागिता करेंगे। Global Food Festival (देहरादून / रामनगर) Indian Federation of Culinary Association के माध्यम से उत्तराखंड की समृद्ध खाद्य एवं पाक विरासत का वैश्विक प्रदर्शन होगा। International River Rafting Festival (टॉस नदी) टोंस नदी को अंतरराष्ट्रीय साहसिक पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से कार्य किया जाएगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

2. Adventure Event Calendar 2026-27 18 आयोजनों को स्वीकृति बैठक में दी ई। इसके तहत बोर्ड द्वारा जल, स्थल एवं हवाई साहसिक गतिविधियों से संबंधित 18 आयोजनों के कैलेंडर को अनुमोदित किया गया। इनमें Niti Extreme Ultra Marathon, Adi Kailash Parikrama Run, MTB Challenge, National Kayaking/Canoeing Championship, Auli Winter Carnival, Tehri Acro Festival, Trek of the Year, Mountaineering Expedition, Nayar Valley Festival, Corbett Paragliding Festival, Dayara एवं Munsyari Winter Carnival आदि प्रमुख हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

3. Spiritual Tourism हेतु Destination Plans त्रियुगीनारायण, कार्तिक स्वामी एवं कैंची धाम आदि आध्यात्मिक पर्यटन स्थलों के समग्र एवं नियोजित विकास हेतु विशेषज्ञ परामर्शदाताओं के माध्यम से Destination Plans तैयार करने को स्वीकृति प्रदान की गई। Triyuginarayan Temple (रुद्रप्रयाग) भगवान शिव एवं माता पार्वती के विवाह स्थल के रूप में प्रसिद्ध Destination Wedding सुविधाओं का विकास किया जाएगा। Kartik Swami Temple (रुद्रप्रयाग) भगवान कार्तिकेय को समर्पित हिमालयी धाम, ट्रेकिंग ट्रेल एवं तीर्थ सुविधाओं का विकास। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

Kainchi Dham (नैनीताल) नीम करौली बाबा से जुड़ा विश्वविख्यात आध्यात्मिक केन्द्र; Visitor Management, Parking एवं Public Amenities का विकास के साथ ही उपरोक्त स्थलों सहित अन्य आध्यात्मिक पर्यटन क्षेत्रों के लिए व्यापक योजनाएँ तैयार करने के लिए Consultant नियुक्त किया जाएगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

4. Adventure Tourism Training Programme 2026-27 में 3121 युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। स्थानीय युवाओं को विश्वस्तरीय Adventure Tourism Professionals के रूप में विकसित करने हेतु कुल 3121 प्रतिभागियों के प्रशिक्षण कार्यक्रमों को अनुमोदित किया गया। इनमें Mountaineering, Skiing, Wilderness First Aid, High Altitude Mountaineering Guide Course, Water Skiing, White Water Kayaking, River Rafting, Behavioural Skill Development एवं Paragliding Training शामिल हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

5. बैठक में Budget, Infrastructure एवं Governance सहित अन्य महत्वपूर्ण अनुमोदन किए गए। इनमें सभी गाइडों (विशेषतः River Rafting आदि) के लिएअनिवार्य CPR Course स्वीकृत, जिससे पर्यटक सुरक्षा एवं Adventure Tourism की गुणवत्ता में वृद्धि होगी। Trekking-Traction Home-Stay Grant Enhancement के तहत नवीन निर्माण अनुदान ₹60,000 से बढ़ाकर ₹1,00,000 प्रति यूनिट। वअधिकतम ₹5,00,000 प्रति क्लस्टर तक सहायता प्रदान की जाएगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कक्ष मरम्मत अनुदान ₹25,000 से बढ़ाकर ₹50,000। 10-15 प्रमुख ट्रेकिंग मार्गों पर Community Centres का निर्माण। 5.6 River Rafting/Kayaking Rules 2014 में व्यापक संशोधन अनुमोदित किया गया। गाइड पात्रता, लाइसेंस नवीनीकरण, अनिवार्य सुरक्षा उपकरण (Type-V Life Jackets, Helmets), आयु सीमा, दुर्घटना एवं दुराचार संबंधी दण्डात्मक प्रावधान तथा लाइसेंस निलंबन, निरस्तीकरण संबंधी संशोधनों को स्वीकृति प्रदान की गई, जिससे राज्य की नदियों में पर्यटक सुरक्षा और अधिक सुदृढ़ होगी। बैठक का उद्देश्य उत्तराखण्ड में सतत एवं जनोन्मुख पर्यटन विकास की मजबूत आधारशिला स्थापित करना रहा।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *