Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

June 27, 2026

राज्यपाल से मिला उत्तराखंड कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल, की गई ये मांग

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल ले. जन. (सेनि) गुरमीत सिंह से मुलाकात की। इस दौरान राज्यपाल से राज्य में ध्वस्त पड़ी कानून व्यवस्था में सुधार लाने तथा नसिंग अभ्यर्थियों के मामले में स्वास्थ्य महानिदेशक की ओर से भेजे गये प्रस्तावानुसार निर्णय लेने के लिए राज्य सरकार को निर्देर्शित करने की मांग की। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

ज्ञापन में कहा गया कि देहरादून में नर्सिंग अभ्यर्थी विभिन्न मांगों को लेकर लंबे समय से आंदोलनरत हैं। उनमें सरकार की नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर आक्रोश है। मांग की गई कि भर्ती प्रक्रिया को पूर्व की भांति वर्षवार सीनियरिटी के मुताबिक पूरी की जाए। लंबे समय से प्रतिक्षारत पुराने अभ्यर्थियों को भर्ती में प्राथमिकता दी जाए। अभ्यर्थियों के हितों की रक्षा को विशेष नीति बनाने, स्वास्थ्य संस्थानों में रिक्त पड़े नर्सिंग के पदों को शीघ्र भरने की मांग भी की गई। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के साथ ही, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, विधायक लखपत सिंह बुटोला, प्रदेश कांग्रेस के मीडिया चेयरमैंन राजीव महर्षि, महामंत्री राजेन्द्र शाह, महानगर अध्यक्ष जसविन्दर सिंह गोगी, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह, अमरेन्द्र सिंह बिष्ट, अश्विनी बहुगुणा, विरेन्द्र पोखरियाल, ओमप्रकाश सती, अमरजीत सिंह, अखिलेश उनियाल आदि शामिल थे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।