एनईईटी परीक्षा के पेपर लीक के विरोध में देहरादून में एनएसयूआई ने निकाला मशाल जुलूस
नीट-यूजी 2026 परीक्षा का पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द करने के विरोध में नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) ने देहरादून में मशाल जुलूस निकाला। इस दौरान केंद्र सरकार, शिक्षा मंत्री के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई। मशाल जुलूस राजपुर रोड स्थित उत्तराखंड कांग्रेस मुख्यालय से शुरू होकर घंटाघर होते हुए वापस कांग्रेस मुख्यालय पहुंचकर समाप्त हुआ। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
इस मौके पर एनएसयूआई (NSUI) उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी ने नीट-यूजी 2026 परीक्षा रद्द होने और मामले में भाजपा से जुड़े एक नेता की गिरफ्तारी पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक परीक्षा रद्द होने का मामला नहीं, बल्कि लाखों छात्रों के सपनों और भविष्य के साथ किया गया क्रूर मजाक है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
विकास नेगी ने कहा कि देशभर के लाखों विद्यार्थियों ने दिन-रात मेहनत कर इस परीक्षा की तैयारी की थी। अभिभावकों ने अपनी गाढ़ी कमाई बच्चों की पढ़ाई पर खर्च की, लेकिन सरकार की लापरवाही, भ्रष्टाचार और राजनीतिक संरक्षण ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया। अब जब इस घोटाले में भाजपा से जुड़े नेता की संलिप्तता सामने आई है, तो यह स्पष्ट हो गया है कि शिक्षा व्यवस्था को भी सत्ता के संरक्षण में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा दिया गया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने के बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन हकीकत यह है कि लगातार पेपर लीक, भर्ती घोटाले और परीक्षा अनियमितताएँ युवाओं के विश्वास को तोड़ रही हैं। उन्होने कहा कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (National Testing Agency) जैसी संस्थाओं की विश्वसनीयता पर गंभीर प्रश्नचिह्न लग चुका है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
विकास नेगी ने केंद्र सरकार से मांग की कि इस पूरे मामले की सर्वोच्च न्यायालय की निगरानी में निष्पक्ष जांच कराई जाए। भाजपा से जुड़े सभी आरोपियों की भूमिका सार्वजनिक की जाए। दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। साथ ही प्रभावित छात्रों को मानसिक, शैक्षणिक और आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उन्होंने कहा कि NSUI छात्रों की आवाज बनकर इस लड़ाई को सड़क से सदन तक उठाएगी और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। विकास नेगी ने कहा कि देश का युवा आज आक्रोशित है। वह जानना चाहता है कि उसकी मेहनत और सपनों की रक्षा कौन करेगा। सरकार की चुप्पी और भाजपा नेताओं की संलिप्तता इस बात का प्रमाण है कि युवाओं का भविष्य सत्ता के संरक्षण में दांव पर लगाया जा रहा है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
इस अवसर पर उत्तराखंड कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा गरिमा गरिमा दसोनी, संजय शर्मा, पुनीत आर्य, आयुष सेमवाल,अभय कैंतुरा, कारण घाघट, हरजोत सिंह, मुकेश बसेरा, पुनीत राज, हन्नी, अभिनव, अल्तमस, उज्ज्वल, सुमित आदि के साथ ही अन्य छात्र और युवा मौजूद थे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।



