Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

March 13, 2026

गंगोत्री के पूर्व विधायक विजयपाल ने किया गजणा क्षेत्र के गांवों का दौरा, लोगों को दिया समस्याओं के निराकरण का भरोसा

उत्तराखंड में गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने उत्तरकाशी जिले में गाजणा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर क्षेत्रवासियों से भेंट की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। साथ ही समस्याओं के निराकरण कराने का भी आश्वासन दिया। विजयपाल सजवाण बीजेपी नेता भी हैं और प्रदेश में बीजेपी की सरकार है। ऐसे में उनके लिए समस्याओं का समाधान करना ज्यादा मुश्किल भरा काम नहीं होना चाहिए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

भ्रमण कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक सजवाण ने पोखरियालगाँव, न्यूगांव, भेंत, सिरी, भड़कोट व कुमारकोट सहित विभिन्न गांवों में ग्रामीणों से मुलाकात की। साथ ही क्षेत्र में व्याप्त जनसमस्याओं और समसामयिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि गजणा क्षेत्र सदैव उनकी प्राथमिकताओं में रहा है। क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयास किए गए हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

उन्होंने कहा कि उनके विधायक कार्यकाल में जनसुविधाओं को ध्यान में रखते हुए गजणा क्षेत्र में उपतहसील की स्थापना की गई। इससे क्षेत्रवासियों को प्रशासनिक कार्यों के लिए दूर-दराज नहीं जाना पड़ता और उन्हें स्थानीय स्तर पर ही सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं। इसके अलावा जलकुर नदी से काश्तकारी भूमि के कटाव को रोकने हेतु करोड़ों रुपये के सुरक्षा कार्य कराए गए। साथ ही सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण सड़कों, पुलों, विद्यालयी भवनों का निर्माण तथा आईटीआई की स्थापना कर क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

पूर्व विधायक सजवाण ने कहा कि वे आगे भी क्षेत्र की जनसमस्याओं के समाधान और विकास कार्यों के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेंगे तथा क्षेत्रवासियों के सुख-दुःख में हमेशा उनके साथ खड़े रहेंगे। भ्रमण कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत और स्नेह के लिए उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उनके साथ क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण भी उपस्थित रहे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *