Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 17, 2026

ग्राफिक एरा अस्पताल में सीपीआर जागरूकता सप्ताह, 1300 से ज्यादा को ट्रेनिंग

देहरादूनव स्थित ग्राफिक एरा अस्पताल में सीपीआर जागरूकता सप्ताह के तहत आयोजित कार्यक्रम में चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ और छात्र -छात्राओं ने कई प्रशिक्षण और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। इसके तहत छात्र-छात्राओं और पैरामेडिकल स्टाफ को जीवनरक्षा तकनीक सीपीआर के महत्व और सही तरीके के बारे में जानकारी दी गई। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

सप्ताह के दौरान अस्पताल में वर्कशॉप, क्विज और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। प्रतिभागियों को हार्ट अरेस्ट या सांस रुकने की स्थिति में तुरंत सहायता करने की तकनीकें सिखाई गईं। मेडिकल और पैरामेडिकल विभागों के सहयोग से शहर के विभिन्न स्थलों पर भी लाइव डेमोंस्ट्रेशन कर आम नागरिकों को सीपीआर का व्यावहारिक अनुभव कराया गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

संस्थान ने इस पहल के माध्यम से 400 से अधिक मेडिकल एवं पैरामेडिकल छात्र-छात्राओं और लगभग 600 नागरिकों को सीपीआर का प्रशिक्षण प्रदान किया। इस प्रयास ने न केवल चिकित्सा विद्यार्थियों की व्यावहारिक दक्षता बढ़ाई, बल्कि समाज सेवा और जागरूकता की दिशा में इसे एक अहम कदम माना जा रहा है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कार्यक्रम में मेडीकल कालेज के डीन डॉ. एस. एल. जेठानी, निदेशक डॉ. पुनीत त्यागी और मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. जी. एस. जीते मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. किशोर ठाकुर ने किया। यह कार्यक्रम केंद्र के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आह्वान पर किया गया।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।