Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

September 5, 2026

राहुल गांधी को गिरफ्तार किया तो पूरे देश में जनता होगी सड़कों परः सूर्यकांत धस्माना

एआईसीसी सदस्य व उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने प्रदेश व केंद्र की भाजपा सरकारों को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को उत्तराखंड में उनके विरुद्ध दर्ज फर्जी केस में गिरफ्तार किया गया तो पूरे देश में ना केवल कांग्रेस कार्यकर्ता, बल्कि आम जनता सड़कों पर उतर कर भाजपा सरकारों के खिलाफ आंदोलन के लिए उतर जाएगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

देहरादून के ईसी रोड पर स्थित अपने कैंप कार्यालय में पत्रकारों के साथ बातचीत में धस्माना ने कहा कि हल्द्वानी प्रकरण में सबसे शर्म व आश्चर्य की बात यह है कि राज्य सभा में नेता सदन जेपी नड्डा ने सदन में खड़े हो कर स्वयं खड़गे जी को आश्वस्त किया था कि रामलीला मैदान हल्द्वानी के शुद्धिकरण में शामिल लोगों के बारे मे पता लगाया जाएगा। उनके विरुद्ध कार्रवाई होगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कांग्रेस नेता धस्माना ने कहा कि तीन सप्ताह से ज्यादा समय बीतने पर भी आज तक कोई ना जांच हुई ना गिरफ्तारीय़ उल्टा लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ झूठा मुकदमा लिखवा दिया गया। धस्माना ने कहा कि आगामी सात सितंबर को कांग्रेस उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में विशाल प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

ये है प्रकरण
गौरतलब है कि आठ अगस्त को उत्तराखंड के नैनीताल जिले में हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली थी। उनकी रैली के बाद 10 अगस्त को कुछ लोगों ने रैली स्थल पर हवन किया और गंगाजल से शुद्धिकरण का ड्रामा किया। इस मामले को खड़गे ने राज्यसभा में भी उठाया। वहीं, कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने नई दिल्ली में प्रेस वार्ता कर इस मामले में उत्तराखंड बीजेपी अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की भी मांग की। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कहा कि महेंद्र भट्ट ने शुद्धिकरण का समर्थन किया। ऐसे शुद्धिकरण करने वालों के साथ ही बीजेपी  के प्रदेश अध्यक्ष  के खिलाफ एससी, एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज होना चाहिए। वहीं, बीजेपी नेताओं का कहना है कि रामलीला मैदान में धार्मिक नारे लगाए गए। इसलिए वहां शुद्धिकरण किया गया। इस मामले में पुलिस ने रविवार 30 अगस्त, 2026 को बताया कि हल्द्वानी में वाल्मीकि समुदाय के एक सदस्य की शिकायत के बाद राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि कांग्रेस नेता ने एआईसीसी प्रमुख के कार्यक्रम स्थल पर आयोजित एक धार्मिक अनुष्ठान को जातिवादी रंग दिया।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।