Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 13, 2026

खड़े ट्रक से टकराई एसयूवी, छह बच्चों सहित 14 की मौत, शादी समारोह से लौट रहे थे वापस

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में शादी समारोह से वापस लौट रही एक एसयूवी और ट्रक के बीच टक्कर में छह बच्चों सहित 14 लोगों की मौत हो गई। हादसा गुरुवार की रात करीब 11 बजकर 45 मिनट पर प्रयागराज-लखनऊ हाईवे पर देशराज इनारा गांव के पास हुआ। इसमें एसयूवी में सवार सभी लोगों की मौत की खबर है। प्रतापगढ़ के पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने कहा कि पंचर होने की वजह से ट्रक सड़क के एक ओर खड़ा था। तभी एसयूवी ने पीछे से टक्कर मारी।
पुलिस के मुताबिक सड़क हादसे के बाद शवों को गाड़ी से बाहर निकाल लिया गया। दुर्घटना में मृत छह बच्चों की उम्र 7 से 15 वर्ष के बीच है। अन्य आठ लोगों की उम्र की 20 से 60 वर्ष के बीच है।
योगी आदित्यनाथ ने जताया दुख
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथने दुर्घटना में मारे के लोगों के प्रति दुख व्यक्त किया और वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर पहुंचने और हर संभव मदद करने का निर्देश दिया है। साथ ही प्रतापगढ़ हादसे में मारे गए लोगों के परिवार को दो-दो लाख रुपये मुआवजा दिए जाने की भी घोषणा की गई है।