पैरोल की अवधि समाप्त होने पर नहीं किया समर्पण, पुलिस ने किया गिरफ्तार, अवैध स्मैक के साथ एक धरा
देहरादून के विकासनगर क्षेत्र में पैरोल पर जेल से छूटने के बाद जब अवधि पूरी हो गई तो अभियुक्त ने न्यायालय में समर्पण नहीं किया। इस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। वहीं, पटेलनगर पुलिस ने स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
विकासनगर पुलिस के मुताबिक कोविड19 संक्रमण के दृष्टिगत 31 मार्च को अभियुक्त अरविंद कश्यप पुत्र ईशचरण निवासी ग्राम बरोटीवाला थाना विकासनगर पैरोल पर रिहा किया गया था। उसकी पैरोल की अवधि एक अक्टूबर को समाप्त हो गई थी। इसके बावजूद उसने जिला कारागार में आत्मसमर्पण नहीं किया। इस पर उसे गिरफ्तार कर सुद्धोवाला जेल में दाखिल करा दिया गया है।

उधर, पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने हरभजवाला तुमतोवाला रोड के पास से एक युवक को 32 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। उसकी पहचान आमिर खान पुत्र परवेज निवासी हरभज वाला मेहूवाला के रूप में हुई।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।






