हॉस्पिटल एंड हेल्थ मैनेजमेंट को युवा बना सकते हैं कॅरियर, कोर्स के लिए यहां करें आवेदन

बदलते वक्त के साथ स्वास्थ्य क्षेत्र में भी आज कई नए विकल्प सामने आए हैं। इन्हीं में एक है हॉस्पिटल एंड हेल्थ मैनेजमेंट। जिसका दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। अच्छी स्वास्थ्य सेवाओं के लिए इस ओर खास ध्यान दिया जा रहा है। अगर आपकी भी इच्छा हॉस्पिटल एंड हेल्थ मैनेजमेंट में कॅरियर बनाने की है, तो एचएनबी चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय आपको यह मौका देने जा रहा है।
एचएनबी मेडिकल यूनिवर्सिटी देहरादून के कुलपति डॉ. हेमचंद्र पांडे का कहना है कि अस्पताल में काम का तरीका अन्य संस्थाओं से काफी अलग है। किसी भी अस्पताल से 24 घंटे और 365 दिन गुणवत्तापरक सेवाएं प्रदान करते रहने की उम्मीद की जाती है। ऐसे में हॉस्पिटल मैनेजमेंट कोर्सेज की आवश्यकता भी बढ़ती जा रही है।
उन्होंने बताया कि विवि ने इग्नू के सहयोग से डिस्टेंस लर्निंग प्रोग्राम के तहत पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन हॉस्पिटल एंड हेल्थ मैनेजमेंट शुरू किया है। यह कोर्स उन युवाओं के लिए कारगर साबित होगा जो स्वास्थ्य सेवाओं में हैं और अपनी प्रशासनिक क्षमता को बढ़ाना चाहते हैं। कोर्स की जानकारी के लिए 9917717305 या 9451904416 पर कॉल करने के अलावा pgdhhm.gdmc@gmail.com पर ई-मेल कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए https://ignouflip.samarth.edu.in का प्रयोग करें।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।






