Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

हवा में हाथ हिलाकर आप भी पैदा कर सकते हैं पवित्र भभूत, जानिए इसकी विधि

हवा में हाथ हिलाकर आप हाथ में पवित्र भभूत पैदा कर सकते हैं। दूसरा आपके इस खेल को देखकर चमत्कार समझने लगेगा। ये चमत्कार नहीं, बल्कि हाथ की सफाई है। जिसे दिखाने के लिए आपको हल्की सी तैयारी करनी पड़ती है। आइए हम यहां आपको ऐसा जादू करने की विधि बताते हैं। इसके लिए आपको गोबर की राख, चावल की मांड और इत्र या सैंट की जरूरत पड़ेगी। फिर आप इस चमत्कार को दिखा सकते हैं।
ये है विधि
प्रदर्शन के पहले आप चावल की मांड में गोबर की राख मिलाकर उसकी छोटी-छोटी गोलियां बना लेते हैं। फिर उसे सुखा देते हैं। सुखने के बाद उस पर सैंट या इत्र छिड़क देते हैं। प्रदर्शन के दौरान हाथ में अंगूठे और अंगुली की सहायता से भभूति की गोली को छिपा लेते हैं। बड़ी सफाई और सावधानी से लोगों को खाली हाथ दर्शाते हैं। फिर मुट्ठी बंद कर लेते हैं। सफाई से अंगूठे में छिपी भभूति की गोली को मुट्ठी में खिसका लेते हैं। फिर अंदर ही अंदर अंगुलियों की सहायता के इसे मसलते हुए महीन कर लेते हैं। जब पाउडर बन जाए तो किसी दर्शक को बुलाकर उसके हाथ में इसे धीरे-धीरे गिराकर उसे आश्चर्य में डाल देते हैं।


तथ्य और सावधानियां
ये कौशल और हाथ की सफाई पर आधारित खेल है। भभूति के टुकड़े को अंगूठे के बगल में छिपाते समय सावधानी बरतें। इसे दर्शकों की दृष्टि से बचाएं। गोली को मु्ट्ठी में सावधानी से पाउडर में तब्दील करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *