बात मां पर आई तो चार आम की कीमत पर मिला1.39 लाख का डिस्काउंट, 2.11 लाख में बिके
चार आम की कीमत 2.11 लाख रुपये। ये कीमत भी डिस्काउंट पर है। डिस्काउंट भी 1.39 लाख रुपये का है। ऐसी वायरल खबर जो भी पढ़ रहा है, उसके होश उड़ रहे हैं। फिलहाल सच यही है कि 4 आमों की कीमत 2.11 लाख रुपये चुकाई गई। मामला उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले का है। दुनिया का सबसे महंगा मियाजाकी आम (Miyazaki Mango) अपनी रिकॉर्ड तोड़ कीमत के लिए सुर्खियों में है। इसे उगाने वाले किसान संदीप चौधरी ने इस आम के ग्राहक पर अपनी दरियादिली दिखाई और उसकी ग्राहक की मांग के नाम पर कीमत में 1.39 लाख रुपये का डिस्काउंट दे दिया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
3.5 लाख रुपये में हुई थी डील
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिला में ग्राम थरोली निवासी किसान संदीप चौधरी ने अपनी तीन साल की कड़ी मेहनत से दुनिया का सबसे महंगे आम की मियाजाकी प्रजाति लगाई है। उन्होंने इसके 40 पेड़ लगाए हैं। गुजरात के सूरत से आए एक बड़े व्यापारी प्रवीण गुप्ता ने संदीप से सिर्फ 4 आम (कुल वजन 1 किलोग्राम) खरीदने की इच्छा जताई। मियाजाकी आम की इंटरनेशनल मार्केट वैल्यू को देखते हुए इस खास सौदे की कीमत पहले 3,50,000 रुपये तय की गई थी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
मां के नाम पर दिया डिस्काउंट
जब व्यापारी प्रवीण गुप्ता ने किसान को बताया कि वे ये अनमोल आम अपनी 80 वर्षीय मां के लिए ले जा रहे हैं, तो किसान संदीप ने एक बेटे का अपनी मां के प्रति सम्मान और प्यार को देखते हुए आम की कीमत में 1,39,000 रुपये का भारी डिस्काउंट दे दिया। ऐसे में अंतिम सौदा मात्र 2,11,000 में पक्का हुआ। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
गुजरात में होगी डिलीवरी, तब होगा शेष भुगतान
इस सौदे के तहत व्यापारी प्रवीण गुप्ता ने 1,11,000 रुपये का भुगतान ऑनलाइन एडवांस के रूप में कर दिया है। बाकी के 1,00,000 आम की डिलीवरी के समय 1 अगस्त को दिए जाएंगे, जब संदीप खुद गुजरात जाकर प्रवीण गुप्ता को ये आम सौंपेंगे। संदीप चौधरी ने न सिर्फ ग्राहक को मां के सम्मान में बड़ी छूट दी, बल्कि उन्होंने यह भी घोषणा की है कि इस बिक्री से होने वाली कुल कमाई का 10 फीसदी हिस्सा वे गरीबों और जरूरतमंदों की मदद में लगाएंगे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
आम की मियाजाकी प्रजाति के बारे में
मूलरूप से जापान की इस प्रजाति का आम सबसे महंगा होता है। अपने खास स्वाद के लिए जाना जाता है। सुर्ख लाल रंग की वजह से इसे एग आफ सन भी कहा जाता है। इसमें मौजूद बीटा-कैरोटीन और विटामिन-ए आंखों की रोशनी को बेहतर बनाने और थकान दूर करने में मदद करते हैं। वहीं एंटीआक्सीडेंट और विटामिन्स त्वचा की कोशिकाओं को स्वस्थ रखते हैं और बढ़ती उम्र के असर को कम करते हैं। इतना ही नहीं यह रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाता है, जिससे कई गंभीर बीमारियों से बचाव में सहायक हैं। हालांकि इस तरह के गुण अन्य प्रजाति के आमों में भी मिलता है। इसकी महंगाई की वजह स्वाद और रखरखाव में आने वाला खर्च है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।



