Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 29, 2026

उत्तराखंड में आपदा से अब तक कुल 28 मौत, 30 घायल, 111 सड़कें अवरुद्ध, जानिए मौसम का पूर्वानुमान

उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक हर दिन जोरदार बारिश का सिलसिला जारी है। नदी नाले उफान पर हैं। पर्वतीय जिलों में भूस्खलन की घटनाओं के चलते बार बार सड़कें अवरुद्ध हो रही हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, बारिश का दौर अभी कई दिनों तक जारी रह सकता है।  साथ ही लोगों को सावधानी बरतने की सलाह भी दी गई है। वहीं, आज दूसरे दिन भी चारधाम यात्रा स्थगित है। टिहरी, चंपावत सहित कई जिलों में एक से 12 तक के स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्र में आज भी अवकाश है।  इस साल एक अप्रैल से लेकर 28 जुलाई तक राज्यभर में बारिश और आपदा के चलते काफी नुकसान हुआ है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

आपदा से राज्य में नुकसान
राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र की 28 जुलाई की शाम की रिपोर्ट में बताया गया कि एक अप्रैल से लेकर 28 जुलाई तक राज्यभर में आपदा से कुल 28 लोगों की मौत हो चुकी हैं। 30 लोग घायल हुए हैं। फिलहाल कोई लापता नहीं है। इसके अलावा 26 बड़े मवेशी और 768 छोटे मवेशी की मौत हुई है। 263 मकानों को आंशिक, 13 मकानों को काफी ज्यादा नुकसान पहुंचा है। वहीं, चार मकान पूरी तरह से ध्वस्त हुए हैं। यदि सड़कों की बात की जाए तो दो एनएच, एक एनएच (बीआरओ), छह एस एच, एक एमडीआर सहित कुल 111 सड़कें विभिन्न स्थानों पर अवरुद्ध हैं। इनमें 24 सड़कें पीडब्ल्यूडी की और 76 सड़कें पीएमजीएसवाई और आरडब्ल्यूडी की हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड में मौसम का पूर्वानुमान
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज बुधवार 29 जुलाई से लेकर चार अगस्त तक राज्यभर के जिलों में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश गर्जन और बौछार के साथ हो सकती है। पिछले 24 घंटे में राज्य के मैदानी जिलों में अधिकतम तापमान कहीं सामान्य रहा तो कहीं सामान्य से कम रहा। वहीं, पर्वतीय जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी कम रहा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

मौसम विभाग की चेतावनी
मौसम विभाग ने आज 29 जुलाई के लिए देहरादून, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, चमोली , बागेश्वर, चंपावत, टिहरी जिले में कहीं कहीं भारी से बहुत भारी बारिश, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर की संभावना का ओरेंज अलर्ट जारी किया है। शेष जिलों के लिए येलो अलर्ट है। 30 जुलाई को बागेश्वर, नैनी ताल, चंपावत और पिथौरागढ़ जिले के लिए ओरेंज और शेष जिलों के लिए येलो अलर्ट है। 31 जुलाई से लेकर दो अगस्त तक राज्यभर के जिलों में कहीं कहीं येलो अलर्ट है।

देहरादून का तापमान
आज बुधवार 29 जुलाई की पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे देहरादून का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 28 और न्यूनतम 24 डिग्री रहने की संभावना है। 30 जुलाई से लेकर पांच अगस्त तक देहरादून का अधिकतम तापमान क्रमशः 27, 28, 28, 28, 27, 27, 27 डिग्री रह सकता है। इस दौरान चार अगस्त तक न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और पांच अगस्त को 23 डिग्री रहने की संभावना है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।