Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 11, 2026

विज्ञान धाम में 22 से 28 फरवरी तक आयोजित होगा साप्ताहिक विज्ञान उत्सव, राज्यभर के विद्यार्थी करेंगे प्रतिभाग

उत्तराखंड राज्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) के सहयोग से 22 से 28 फरवरी 2022 तक विज्ञान सर्वत्र पूज्यते विषय के अन्तर्गत एक सप्ताह तक चलने वाले विज्ञान उत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत सांस्कृतिक मंत्रालय, भारत सरकार, विज्ञान प्रसार (विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग) नासी उत्तराखंड अध्याय तथा उत्तराखंड राज्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) के सहयोग से 22 से 28 फरवरी 2022 तक विज्ञान सर्वत्र पूज्यते विषय के अन्तर्गत एक सप्ताह तक चलने वाले विज्ञान उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। उत्तराखंड काउंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी के महानिदेशक डॉ राजेंद्र डोभाल ने बताया कि कार्यक्रम उत्तराखंड में देहरादून, श्रीनगर और हरिद्वार में आयोजित किया जायेगा। इसमे राज्य के विभिन्न स्थानों से छात्र और छात्राएं प्रतिभाग करेंगे।
आफलाइन और ऑनलाइन मोड में होगा उत्सव
विज्ञान धाम देहरादून में यह विज्ञान उत्सव अंग्रेजी और हिंदी भाषा में हाइब्रिड (ऑनलाइन और ऑफलाइन) मोड में मनाया जायेगा। सप्ताह भर चलने वाले इस महोत्सव में विज्ञान के सभी विषयों में प्रतियोगिताओं और कार्यकर्मों का आयोजन किया जायेगा। इसका मुख्य केंद्र बिंदु होगा विज्ञान संचार, विज्ञान लोकव्यापीकरण और वैज्ञानिक चेतना का विस्तार है।
ये करेंगे भागीदारी
विभिन्न वैज्ञानिक संस्थान जैसे इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ रिमोट सेंसिंग (IIRS), सर्वे ऑफ इंडिया, हिमालयन एक्शन रिसर्च सेंटर (HARC), SPECS, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोलियम, इंस्ट्रूमेंट्स रिसर्च फॉर डेवलपमेंट इस्टैब्लिशमेंट (IRDE),नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन, वाइल्डलाइफ इंस्टीट्यूट, वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी, तुलाज इंस्टीट्यूट, डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स एप्लीकेशन लेबोरेटरी (डी ई ए एल), कृषिवन समिति, मेसर्स बिशन सिंह महेंद्र पाल सिंह, नटराज पब्लिशर तथा कई अन्य इस विज्ञान उत्सव में प्रतिभाग करेंगे और अपने कार्य से सम्बंधित प्रदर्शनियों का आयोजन करेंगे।
ये होंगी प्रमुख गतिविधियां
उद्घाटन सत्र का आयोजन 22 फरवरी 2022 किया जा रहा है जिसमें विभिन्न विशेषज्ञ व्याख्यान, विज्ञान प्रश्नोत्तरी (क्विज कम्पटीशन ), विभिन विज्ञान सम्बन्धी विषयों पर फिल्म की स्क्रीनिंग और विभिन्न प्रदर्शनियों का आयोजन भी किया जाएगा। 23 फरवरी 2022 को विज्ञान के इतिहास विषय के तहत एक विशेषज्ञ व्याख्यान के साथ प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता और व्यावहारिक विज्ञान की विभिन्न गतिविधियों का आयोजन भी किया जाएगा।
तीसरे दिन (23 फरवरी 2022) का विषय है, भारतीय आधुनिक विज्ञान और प्रौद्योगिकी में मील के पत्थर। 24 फरवरी 2022 को साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन फॉर सेल्फ रिलायंस/आत्मनिर्भर भारत थीम के अन्तर्गत विभिन्न कार्यकर्मों का आयोजन किया जायेगा । 25 फरवरी 2022 को विज्ञान साहित्य उत्सव का आयोजन किया जाएगा जिसमें स्किट/नाट्य प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता और पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में ऑल इंडिया रेडियो (आकाशवाणी), दूरदर्शन और ओहो रेडियो, देहरादून सहित विभिन्न पुस्तक प्रकाशक भी भाग लेंगे।
27 फरवरी 2022 को अगले 25 वर्षों के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी रोडमैप के साथ-साथ व्यावहारिक विज्ञान की कुछ गतिविधियो पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। समापन सत्र 28-02-2022 को आयोजित किया जाएगा। सप्ताह भर चलने वाला यह विज्ञान उत्सव छात्रों और शोधकर्ताओं के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का एक बड़ा अवसर है और यह सूचना और विज्ञान की विभिन्न गतिविधियों को देखने और समझने का एक अच्छा स्रोत साबित होगा।