Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 20, 2026

देखें वीडियोः पिस्टल को ही बना डाला टूथ ब्रश, हर बार ट्रिगर दबाने से दांत हो रहे साफ

सोशल मीडिया में खुद की वीडियो वायरल करने के लिए लोग ऐसे प्रयोग कर रहे हैं कि देखने वाला हैरान हो जाएगा। कोई नेक काम से वायरल हो रहा है और लोगों की वाहवाही बटोर रहा है, तो कोई ऐसा काम कर रहा है, जो कुछ अपटपटा हो। या फिर कहें कि ऐसा हो जो पहले आपने कभी नहीं देखा हो। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इसमें एक व्यक्ति अपने दांत साफ करने के लिए जुगाड़ तंत्र का सहारा लेता है। ये जुगाड़ भी पिस्टल से बनाया गया है। वह जितनी बार पिस्टल का ट्रिगर दबाता है, उतनी बार ब्रश उससे दातों को साफ करता है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस वीडियो में दिखाया गया है कि एक शख्स अपने दांतों को पिस्टल की मदद से साफ कर रहा है। ये जानकर आपको अजीब लगा रहा होगा, लेकिन ये बात बिलकुल सच है। वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि व्यक्ति ने हाथ में पिस्टल ले रखी है। जुगाड़ से पिस्टल में अपने ब्रश को फंसा लिया है। इसके बाद वह जितनी बार ट्रिगर दबा रहा है, उसका ब्रश उतनी बार दांतों को साफ कर रहा है। इस अजीबोगरीब जुगाड़ देखकर लोग सोच में पड़ गए हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं किये जुगाड़ तंत्र कैसे किया गया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

फिलहाल, इस वीडियो में यह पता नहीं चल पा रहा है कि पिस्टल असली है या नकली। हालांकि, पिस्टल बिल्कुल असली की तरह ही चल रही है। इस वीडियो को ट्विटर पर @AwardsDarwin नाम के यूजर ने शेयर किया है। वीडियो को अबतक 67 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। लोग वीडियो पर ढेरों मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि आखिर इस शख्स के दिमाग में क्या आया होगा, जो उसने ब्रश करने के लिए इतना अजीबोगरीब जुगाड़ ढूंढ निकाला।