Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 15, 2026

हिमालयन हॉस्पिटल के छात्रावास में एक कक्ष में आग लगने से एक चिकित्सक झुलसा

देहरादून में जौलीग्रांट स्थित हिमालयन अस्पताल में जेआर हास्टल के एक कक्ष में आग लगने से अफरा तफरी मच गई। समय रहते दो अग्निशमन वाहनों के पहुंचने से आग पर काबू पा लिया गया। इस दौरान आग की चपेट में आने से एक चिकित्सक झुलस गया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

आग लगने की वजह इंडक्शन में शार्ट सर्किट होना बताई जा रही है। दुर्घटना में डा इशांत सक्सेना उम्र 26 वर्ष डिपार्टमेंन रेडिएशन आंकोलॉजी जूनियर रेजिडेंसी मामूली रूप से झुलस गए हैं। इसके अलावा फिलहाल कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। आग लगने से अस्पताल के अग्निशनम वाहन से इस पर काबू पाने के प्रयास शुरू हो गए थे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस बीच जौलीग्रांट पुलिस चौकी को 112 पर काल के माध्यम से आग लगने की सूचना मिली। इस पर पुलिस अग्निशनमन वाहन के लेकर मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास आरंभ किया। रानीपोखरी से दूसरे अग्निशमन वाहन के पहुंचने के पश्चात आग को पूर्ण रूप से काबू किया गया।