Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

June 28, 2026

देखें वीडियोः महिलाओं के समूह का साड़ी में शानदार बेली डांस, कई फिल्मों के गीत का एक साथ तड़का

इन दिनों जमाना सोशल मीडिया का है। अब तो किसी के भी आयोजन के ऐसे वीडियो आप घर बैठे देख लेते हैं, जो सोशल मीडिया में शेयर किए गए हों। जब बात डांस की आती है तो हर दिन ऐसी हजारों वीडियो देखने को मिल जाएंगी। वहीं, इनमें कई वीडियो धमाका कर देती हैं। जिसे देखने वाले हाथों हाथ लेते हैं और उनकी संख्या लाखों तक पहुंच जाती है। इसी तरह का हम आपको वीडियो दिखा रहे हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

सोशल मीडिया में वायरल हो रहा ये वीडियो किसी समारोह का है। इसमें तीन महिलाओं ने शानदार डांस कर महफिल लूट ली। वीडियो में महिलाओं का समूह लो वेस्ट साड़ी पहनकर बेली डांस (Belly dance) करते नजर जा रहा है। इस दौरान महिलाएं पहले अल्लू अर्जुन की धमाकेदार फिल्म ‘पुष्पा’ के गाने ‘ऊ अंतवा ऊ ऊ अंतवा’ और फिर अक्षय कुमार और रवीना टंडन पर फिल्माए गए फिल्म ‘मोहरा’ के पॉपुलर रेन डांस नंबर ‘टिप टिप बरसा पानी’ पर बैक टू बैक डांस कर लोगों के होश उड़ा रही हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)


यह वीडियो किसी समारोह का लग रहा है, जिसमें तीन महिलाएं धमाकेदार डांस मूव्स करतीं नजर आ रही हैं। अब समारोह में भी डांस के लिए लोग पूरी तैयारी के साथ आते हैं। ऐसे में वीडियो में महिलाएं जितनी बेहतरीन है, उनकी अदाएं उससे भी ज्यादा खूबसूरत हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब पर इस वीडियो को शेयर किया गया है। वायरल हो रहे इस वीडियो में भारतीय परिधान साड़ी में तीन महिलाएं बेली डांस करतीं दिखाई दे रही है। इंटरनेट पर यहा वीडियो खूब देखा और पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो को अब तक सवा दो लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वीडियो देखने के बाद यूजर्स तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।